देवघर में झामुमो नेता के घर पर लूट:बदमाशों ने पत्नी-बेटे से मारपीट की, अलमारी का दरवाजा तोड़ कर जेवरात-नकदी और मोबाइल ले गए

देवघर में झामुमो नेता के घर पर लूट:बदमाशों ने पत्नी-बेटे से मारपीट की, अलमारी का दरवाजा तोड़ कर जेवरात-नकदी और मोबाइल ले गए

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार के केंद्रीय समिति सदस्य ओंकारनाथ बनवाल के घर हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात की। चार बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को हथियारों के बल पर डराया और उनके साथ मारपीट भी की। आलमारी को तोड़कर गहने और नकदी ले गए घटना देवघर के बेला बागान में देर रात हुई। अपराधियों ने घर में रखे आलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। आरोप है कि लूटपाट के दौरान उन्होंने ओंकारनाथ की पत्नी और बेटे से मारपीट भी की। ओंकारनाथ उस समय किसी काम से घर पर नहीं थे। ओंकारनाथ बनवाल की पत्नी से मारपीट वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सहायक अवर निरीक्षक रामविलास शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर गोदरेज टूटा हुआ मिला है और महिला से मारपीट की बात भी सामने आई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। लूटे गए सामान की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिहार के केंद्रीय समिति सदस्य ओंकारनाथ बनवाल के घर हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात की। चार बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे को हथियारों के बल पर डराया और उनके साथ मारपीट भी की। आलमारी को तोड़कर गहने और नकदी ले गए घटना देवघर के बेला बागान में देर रात हुई। अपराधियों ने घर में रखे आलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। आरोप है कि लूटपाट के दौरान उन्होंने ओंकारनाथ की पत्नी और बेटे से मारपीट भी की। ओंकारनाथ उस समय किसी काम से घर पर नहीं थे। ओंकारनाथ बनवाल की पत्नी से मारपीट वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सहायक अवर निरीक्षक रामविलास शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर गोदरेज टूटा हुआ मिला है और महिला से मारपीट की बात भी सामने आई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। लूटे गए सामान की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *