दुर्गा पूजा में अश्लील डांस कराया तो होगी FIR:एसडीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में फैसला, हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रहेगी

दुर्गा पूजा में अश्लील डांस कराया तो होगी FIR:एसडीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में फैसला, हुड़दंग करने वालों पर निगरानी रहेगी

शेखपुरा के बरबीघा थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की। बैठक में पूजा के दौरान अश्लील गानों और नाच-गाने पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया। एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर FIR दर्ज की जाएगी। मेले में बाइक से हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार नजर रखी जाएगी। पूजा समितियों को दिए गए निर्देश पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति लेने, पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा कराने की अपील एसडीओ प्रियंका कुमारी ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की। पूजा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूजा समितियों और अधिकारियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया गया। शेखपुरा के बरबीघा थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की। बैठक में पूजा के दौरान अश्लील गानों और नाच-गाने पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया। एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर FIR दर्ज की जाएगी। मेले में बाइक से हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार नजर रखी जाएगी। पूजा समितियों को दिए गए निर्देश पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति लेने, पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा कराने की अपील एसडीओ प्रियंका कुमारी ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की। पूजा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूजा समितियों और अधिकारियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *