दुर्गा पूजा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:अररिया में रातभर दर्शन-पूजन के लिए उमड़े भक्त, पुलिस सुरक्षा में रही मुस्तैद

दुर्गा पूजा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:अररिया में रातभर दर्शन-पूजन के लिए उमड़े भक्त, पुलिस सुरक्षा में रही मुस्तैद

अररिया में नवरात्र और दशहरा पर्व पर भक्ति और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह तक शहर के दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। देर रात तक दर्शन-पूजन जारी रहा। भीड़ के बीच पुलिस और प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे। अररिया शहर के अड़गड़ा, शास्त्री नगर, ठाकुरबाड़ी, अररिया आरएस, जयप्रकाश नगर स्थित नवदुर्गा कला, आश्रम, समिति, पुराना मंडल कारा, माता स्थान और अररिया कोट दुर्गा मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। धूमधाम से मनाई गई दुर्गा पूजा जिले के फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी और जोकीहाट प्रखंडों में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन परिसर के मां दुर्गा मंदिर में भी अच्छी भीड़ दिखी, जहां सुरक्षा कड़ी की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय कुमार विश्वास और आरएस थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश यादव ने मंदिर की सुरक्षा संभाली। दोनों अधिकारी जवानों के साथ निगरानी करते रहे। पुलिस और आरपीएफ जवानों को अलर्ट पर रखा गया। पूजा समिति ने भक्ति जागरण का आयोजन किया। कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बनाया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अररिया में नवरात्र और दशहरा पर्व पर भक्ति और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह तक शहर के दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। देर रात तक दर्शन-पूजन जारी रहा। भीड़ के बीच पुलिस और प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे। अररिया शहर के अड़गड़ा, शास्त्री नगर, ठाकुरबाड़ी, अररिया आरएस, जयप्रकाश नगर स्थित नवदुर्गा कला, आश्रम, समिति, पुराना मंडल कारा, माता स्थान और अररिया कोट दुर्गा मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। धूमधाम से मनाई गई दुर्गा पूजा जिले के फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा, रानीगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी और जोकीहाट प्रखंडों में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई गई। अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन परिसर के मां दुर्गा मंदिर में भी अच्छी भीड़ दिखी, जहां सुरक्षा कड़ी की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय कुमार विश्वास और आरएस थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश यादव ने मंदिर की सुरक्षा संभाली। दोनों अधिकारी जवानों के साथ निगरानी करते रहे। पुलिस और आरपीएफ जवानों को अलर्ट पर रखा गया। पूजा समिति ने भक्ति जागरण का आयोजन किया। कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बनाया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *