दुर्गा पूजा पंडालों में हवन पर लगी रोक:बाहर सुरक्षित जगह पर करना होगा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी

दुर्गा पूजा पंडालों में हवन पर लगी रोक:बाहर सुरक्षित जगह पर करना होगा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी

दुर्गा पूजा में अग्निशमन विभाग ने एक निर्देश जारी किया है। विभाग ने पूजा पंडालों के अंदर हवन करने पर रोक लगा दी है। अब हवन पंडाल से बाहर सुरक्षित स्थान पर ही करना होगा। विभाग ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह फैसला नवरात्र में पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। खासकर महाअष्टमी और महानवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पंडालों के भीतर हवन की आग, सजावट के कपड़े और अन्य आग पकड़ने वाली चीजों से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर पंडाल में भीड़ ज्यादा हो, तो किसी हादसे की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने यह निर्देश दिया है। विभाग चाहता है कि श्रद्धालु बिना किसी डर के पूजा-अर्चना कर सकें और आग लगने के खतरे को कम किया जा सके। जिला अग्निशमन पदाधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर रहे दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वे विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और आयोजकों को अग्नि सुरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी दे रहे हैं। विभाग की नजर इस बात पर है कि पूजा समितियां सुरक्षा मानकों का पालन कर रही हैं या नहीं। कहीं ऐसी लापरवाही तो नहीं हो रही, जो बाद में बड़ी मुसीबत बन सकती है। निरीक्षण के दौरान पंडाल संचालकों को पहले ही सुरक्षा नियमों से अवगत कराया जा चुका है। जहां कमियां सामने आती हैं, उन्हें दूर करने और नियमों के मुताबिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा रहा है। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि पूजा की भव्यता के साथ सुरक्षा का इंतजाम भी उतना ही जरूरी है।
रोशनी-सजावट के बीच सुरक्षा से समझौता नहीं पूजा पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए बिजली की सजावट, रोशनी और विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आग से बचाव के उपायों की अनदेखी जोखिम बढ़ा सकती है। अग्निशमन विभाग ने आयोजकों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए पहले से सतर्कता बरतना जरूरी है।

निर्देशों के पालन की अपील नवमी पर मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पूजा समितियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे विभाग के निर्देशों का पालन करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दुर्गा पूजा में अग्निशमन विभाग ने एक निर्देश जारी किया है। विभाग ने पूजा पंडालों के अंदर हवन करने पर रोक लगा दी है। अब हवन पंडाल से बाहर सुरक्षित स्थान पर ही करना होगा। विभाग ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह फैसला नवरात्र में पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। खासकर महाअष्टमी और महानवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पंडालों के भीतर हवन की आग, सजावट के कपड़े और अन्य आग पकड़ने वाली चीजों से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर पंडाल में भीड़ ज्यादा हो, तो किसी हादसे की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने यह निर्देश दिया है। विभाग चाहता है कि श्रद्धालु बिना किसी डर के पूजा-अर्चना कर सकें और आग लगने के खतरे को कम किया जा सके। जिला अग्निशमन पदाधिकारी पंडालों का निरीक्षण कर रहे दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वे विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और आयोजकों को अग्नि सुरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी दे रहे हैं। विभाग की नजर इस बात पर है कि पूजा समितियां सुरक्षा मानकों का पालन कर रही हैं या नहीं। कहीं ऐसी लापरवाही तो नहीं हो रही, जो बाद में बड़ी मुसीबत बन सकती है। निरीक्षण के दौरान पंडाल संचालकों को पहले ही सुरक्षा नियमों से अवगत कराया जा चुका है। जहां कमियां सामने आती हैं, उन्हें दूर करने और नियमों के मुताबिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा रहा है। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि पूजा की भव्यता के साथ सुरक्षा का इंतजाम भी उतना ही जरूरी है।
रोशनी-सजावट के बीच सुरक्षा से समझौता नहीं पूजा पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए बिजली की सजावट, रोशनी और विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आग से बचाव के उपायों की अनदेखी जोखिम बढ़ा सकती है। अग्निशमन विभाग ने आयोजकों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है। आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए पहले से सतर्कता बरतना जरूरी है।

निर्देशों के पालन की अपील नवमी पर मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पूजा समितियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे विभाग के निर्देशों का पालन करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *