दुर्गा पूजा और रामलीला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें:DM ने की बैठक, कहा- शोभायात्रा के रास्ते लटक रहे तार हटाएं, रोड ठीक करें

दुर्गा पूजा और रामलीला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें:DM ने की बैठक, कहा- शोभायात्रा के रास्ते लटक रहे तार हटाएं, रोड ठीक करें

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट में बैठक की। इसमें आगामी दुर्गा पूजा, शारदीय नवरात्र और रामलीला की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे अहम है। असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों और समाज में नफरत फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। शोभायात्रा के रास्तों की होगी जांच बिजली विभाग को शोभायात्रा के रास्तों पर लटक रहे तारों को ठीक कराने और हाईटेंशन तारों की जांच करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम और अन्य अधिकारी शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण करेंगे। सड़कों की मरम्मत और सुधार के काम समय से पूरे कराने को कहा गया। साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश डीएम ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई और पानी की आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *