दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ पर कम्प्लीट बैन:बांका में क्राइम मीटिंग में SP ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ पर कम्प्लीट बैन:बांका में क्राइम मीटिंग में SP ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम बांका समाहरणालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई। एसपी ने आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अक्टूबर 2026 में कांडों के उद्भेदन, निष्पादन एवं डायल-112 के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया एसपी ने न्यायालय से प्राप्त समन, वारंट एवं कुर्की का समयबद्ध निष्पादन करते हुए न्यायालय में तामिला प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा को लेकर सभी थाना एवं प्रखंड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया। साथ ही जुलूस के सभी मार्गों एवं स्थलों का भौतिक सत्यापन करने तथा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश पर्व-त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने नए आपराधिक कानूनों के तहत निर्धारित वैधानिक अवधि में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अनुसंधान एवं डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीएनएस के माध्यम से मामलों के निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में हत्या, लूट एवं महिला अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित और बेहतर अनुसंधान तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सभी डीएसपी, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, रक्षित डीएसपी, एसडीपीओ बांका व बौंसी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम बांका समाहरणालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा की गई। एसपी ने आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अक्टूबर 2026 में कांडों के उद्भेदन, निष्पादन एवं डायल-112 के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया एसपी ने न्यायालय से प्राप्त समन, वारंट एवं कुर्की का समयबद्ध निष्पादन करते हुए न्यायालय में तामिला प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा को लेकर सभी थाना एवं प्रखंड स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा गया। साथ ही जुलूस के सभी मार्गों एवं स्थलों का भौतिक सत्यापन करने तथा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश पर्व-त्योहार के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने और किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने नए आपराधिक कानूनों के तहत निर्धारित वैधानिक अवधि में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अनुसंधान एवं डेटा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीएनएस के माध्यम से मामलों के निष्पादन को अधिक सुगम बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में हत्या, लूट एवं महिला अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित और बेहतर अनुसंधान तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सभी डीएसपी, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, रक्षित डीएसपी, एसडीपीओ बांका व बौंसी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *