हरदा में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। रविवार को को बस स्टैंड रोड स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार से तलने में इस्तेमाल हो रहे सोया तेल का नमूना लिया गया। चंद्रशेखर खैरातीलाल किराना प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। विभाग ने दोनों नमूनों को भोपाल की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले मौजूद रहे। स्वच्छता में कमी मिलने पर दो प्रतिष्ठानों पर जुर्माना भी लगाया गया। न्यू सब्जी मंडी स्थित मां नवशक्ति रेस्टोरेंट और छीपानेर रोड स्थित तोमर स्वीट एंड रेस्टोरेंट पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगा।

