दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया:त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट किया था; कई वीडियो जारी करके माफी भी मांगी

दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया:त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट किया था; कई वीडियो जारी करके माफी भी मांगी

दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्रिपुरा के एक युवक को नस्लीय गालियां देने के मामले में हुई। मामला सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय की धाराओं 192, 196, 352 और 353 के तहत केस दर्ज किया है। कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन सदर बाजार इलाके का एक कुख्यात व्यक्ति है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस’ (IFSO) यूनिट ने वायरल वीडियो की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। वायरल वीडियो, जिसमें आमिर ने मजाक उड़ाया घर पर तलाशी लेने पहुंची थी पुलिस दिल्ली पुलिस की ‘नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस इकाई’ (SPUNER) ने पहले ही IFSO यूनिट को लेटर लिखकर इस वीडियो की जांच करने के लिए कहा था। पुलिसकर्मी पहले शौकीन के घर गए थे, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था। ‘त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली’ (TSFD) ने आरोप लगाया गया है कि वीडियो में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। फोरम ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से इलेक्ट्रॉनिक सबूतों, जिसमें मूल रिकॉर्डिंग, मेटाडेटा, अकाउंट की जानकारी और अपलोड हिस्ट्री को सुरक्षित रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति को और ज्यादा परेशान या डराए जाने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *