दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था। घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया है। मामला सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय का है। पहले खबर आई थी कि छात्रा ने आत्महत्या की है।हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। आग की सूचना के कारण फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची थी। —————————- यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग रेप विक्टिम को अबॉर्शन की परमिशन: 31 हफ्ते की गर्भवती, कानून में 24 हफ्ते तक छूट; दिल्ली HC बोला- वो परवरिश कैसे करेगी दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 साल की रेप विक्टिम को 31 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग से बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश का बोझ उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा का शव मिला:गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली, पास से बैग भी बरामद; आत्महत्या की आशंका

