दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी:8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटीं

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी:8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटीं

दिल्ली में मछली मंडी के पास सीमापुरी में बुधवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक के परिवार समेत 8 से 10 लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। यह इमारत सीमापुरी की ईदगाह मस्जिद के पास थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक परिवार के चार से पांच लोग मौजूद थे। हादसे के बाद घायलों को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें…
इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *