लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में हो सकते हैं। PTI के मुताबिक, ICC ने अक्टूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद सदस्य देशों के साथ नया कैलेंडर साझा किया है। क्वालिफायर ऐसे मुकाबले होते हैं, जिनमें टीमें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए खेलती हैं। यानी ओलिंपिक में सीधे जगह नहीं पाने वाली टीमों के पास इन मुकाबलों के जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा पुरुष और महिला क्वालिफायर में आठ-आठ टीमें होंगी। इनका चयन ICC रैंकिंग के आधार पर करेगा। भारत की महिला टीम ने कैसे पक्की की जगह? भारत की महिला टीम ओलिंपिक में खेलने की जगह पहले ही हासिल कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन की टीमें भी उसके साथ क्वालिफाई कर चुकी हैं। इन चार टीमों को 2026 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपने-अपने महाद्वीप की सबसे बेहतर टीम रहने के आधार पर जगह मिली। पुरुष टीम के लिए रैंकिंग क्यों अहम? पुरुषों के मुकाबले में अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया। इन चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची रैंक वाली टीमों को 31 दिसंबर 2026 की ICC T20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर जगह मिलनी है। इसलिए भारतीय पुरुष टीम के लिए साल के आखिर की रैंकिंग बेहद अहम होगी। दोनों वर्ग में 6-6 टीमें रहेंगी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। महिला वर्ग में 4 टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। मेंस और विमेंस के क्वालिफायर में 8-8 टीमें होंगी और हर क्वालिफायर से एक टीम ओलिंपिक में पहुंचेगी। 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे। मेजबान अमेरिका को भी पूरी करनी होगी शर्त आमतौर पर मेजबान देश को टूर्नामेंट में जगह मिलना तय माना जाता है, लेकिन क्रिकेट के इस ओलिंपिक आयोजन में अमेरिका के लिए भी रैंकिंग की शर्त रखी गई है। अमेरिका की पुरुष और महिला टीम को 30 जून से 31 दिसंबर 2026 के बीच की क्वालिफिकेशन अवधि में रैंकिंग के टॉप-15 में रहना होगा। अगर अमेरिकी महिला टीम 31 दिसंबर तक यह शर्त पूरी नहीं करती, तो उसकी जगह का फैसला 1 मार्च 2027 की कट-ऑफ तारीख पर महिला चैंपियंस ट्रॉफी-2027 के प्रदर्शन के आधार पर होगा। क्रिकेट की ओलिंपिक में 128 साल बाद वापसी क्रिकेट लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में 2028 में वापसी करेगा। इससे पहले यह खेल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में खेला गया था। उस समय ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच एक मुकाबला हुआ था। इसमें ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। 2027 से 2031 के बीच ICC के कई बड़े टूर्नामेंट 2027 और 2031 के वनडे वर्ल्ड कप के बीच ICC के कैलेंडर में पुरुषों के 12, महिलाओं के सात और अंडर-19 वर्ग के पांच टूर्नामेंट शामिल हैं। इनमें क्वालिफायर भी गिने गए हैं। इसके अलावा, 2029 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड में 8 से 12 जून के बीच आयोजित किया जाना है। WTC टेस्ट क्रिकेट की वह प्रतियोगिता है, जिसमें दो साल के चक्र में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलती हैं।
————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई, 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। आयुष म्हात्रे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान है। पढ़ें पूरी खबर लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में हो सकते हैं। PTI के मुताबिक, ICC ने अक्टूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद सदस्य देशों के साथ नया कैलेंडर साझा किया है। क्वालिफायर ऐसे मुकाबले होते हैं, जिनमें टीमें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए खेलती हैं। यानी ओलिंपिक में सीधे जगह नहीं पाने वाली टीमों के पास इन मुकाबलों के जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा पुरुष और महिला क्वालिफायर में आठ-आठ टीमें होंगी। इनका चयन ICC रैंकिंग के आधार पर करेगा। भारत की महिला टीम ने कैसे पक्की की जगह? भारत की महिला टीम ओलिंपिक में खेलने की जगह पहले ही हासिल कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन की टीमें भी उसके साथ क्वालिफाई कर चुकी हैं। इन चार टीमों को 2026 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपने-अपने महाद्वीप की सबसे बेहतर टीम रहने के आधार पर जगह मिली। पुरुष टीम के लिए रैंकिंग क्यों अहम? पुरुषों के मुकाबले में अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया। इन चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची रैंक वाली टीमों को 31 दिसंबर 2026 की ICC T20 इंटरनेशनल रैंकिंग के आधार पर जगह मिलनी है। इसलिए भारतीय पुरुष टीम के लिए साल के आखिर की रैंकिंग बेहद अहम होगी। दोनों वर्ग में 6-6 टीमें रहेंगी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। महिला वर्ग में 4 टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। मेंस और विमेंस के क्वालिफायर में 8-8 टीमें होंगी और हर क्वालिफायर से एक टीम ओलिंपिक में पहुंचेगी। 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर मुकाबले कराए जाएंगे। मेजबान अमेरिका को भी पूरी करनी होगी शर्त आमतौर पर मेजबान देश को टूर्नामेंट में जगह मिलना तय माना जाता है, लेकिन क्रिकेट के इस ओलिंपिक आयोजन में अमेरिका के लिए भी रैंकिंग की शर्त रखी गई है। अमेरिका की पुरुष और महिला टीम को 30 जून से 31 दिसंबर 2026 के बीच की क्वालिफिकेशन अवधि में रैंकिंग के टॉप-15 में रहना होगा। अगर अमेरिकी महिला टीम 31 दिसंबर तक यह शर्त पूरी नहीं करती, तो उसकी जगह का फैसला 1 मार्च 2027 की कट-ऑफ तारीख पर महिला चैंपियंस ट्रॉफी-2027 के प्रदर्शन के आधार पर होगा। क्रिकेट की ओलिंपिक में 128 साल बाद वापसी क्रिकेट लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में 2028 में वापसी करेगा। इससे पहले यह खेल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में खेला गया था। उस समय ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच एक मुकाबला हुआ था। इसमें ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। 2027 से 2031 के बीच ICC के कई बड़े टूर्नामेंट 2027 और 2031 के वनडे वर्ल्ड कप के बीच ICC के कैलेंडर में पुरुषों के 12, महिलाओं के सात और अंडर-19 वर्ग के पांच टूर्नामेंट शामिल हैं। इनमें क्वालिफायर भी गिने गए हैं। इसके अलावा, 2029 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड में 8 से 12 जून के बीच आयोजित किया जाना है। WTC टेस्ट क्रिकेट की वह प्रतियोगिता है, जिसमें दो साल के चक्र में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलती हैं।
————————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई, 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। आयुष म्हात्रे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान है। पढ़ें पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

