Attached Property: मुंबई में भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई से जुड़े एक मामले में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिन्होंने ठाणे के एक फ्लैट में जबरन घुसपैठ की थी। यह फ्लैट इकबाल इब्राहिम कासकर के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली (extortion) के मामले में पहले ही जब्त (attach) कर लिया गया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने एक बयान में बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (जो पाकिस्तान में हो सकता है) के छोटे भाई इकबाल कासकर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान, ED ने 2022 में इस फ्लैट को जब्त कर लिया था।
खबर अपडेट की जा रही है…

