दलबदल पर आप का हमला, Pawan Khera बोले पार्टी BJP से दोगुनी बेशर्म

दलबदल पर आप का हमला, Pawan Khera बोले पार्टी BJP से दोगुनी बेशर्म

पणजी, पांच अक्टूबर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से “दोगुनी बेशर्म” है। गोवा में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर ‘आप’ के हमले के जवाब में खेड़ा ने यह टिप्पणी की। खेड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जिस पार्टी के राज्यसभा में छह-सात सांसद पार्टी छोड़कर चले गए, वह हमें दलबदल पर उपदेश दे रही है।

‘आप’ के लोग कितने कमाल के हैं। मुझे लगता था कि मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी बेशर्म है, लेकिन ‘आप’ उससे भी दोगुनी बेशर्म निकली।’’
इस साल अप्रैल में ‘आप’ के सात सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे, जिनमें से छह सांसद पंजाब से थे। इससे पहले दिन में, ‘आप’ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक ने कहा था कि गोवा की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच नेताओं का दलबदल बार-बार होने वाली बात बन गई है और 2027 के चुनाव में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर राज्य को “बर्बाद” कर दिया है। खेड़ा ने ‘आप’ को लेकर आगे पूछे गए सवालों को टालते हुए कहा कि विजय सरदेसाई के नेतृत्व वाली गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने राज्य में भाजपा के खिलाफ सभी दलों के एकजुट होकर लड़ने की “अच्छी बात कही” है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात से सहमत है कि एक महागठबंधन होना चाहिए और इस मुद्दे पर पार्टी गोवा की जनता की राय सुनेगी।

उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा की सरकार पिछले 15 वर्षों से राज्य के जंगल, नदियां, तट और रोजगार के अवसर “छीन रही” है। खेड़ा ने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार गोवा के लोगों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। सरकार ने गोवा से कई चीजें छीन ली हैं।

वन क्षेत्र कम हुआ है और लोगों से पर्याप्त सलाह-मशविरा किए बिना क्षेत्रीय योजना में बदलाव किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *