दरभंगा- DMCH में इलाज के दौरान युवक की मौत:भाई ने जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप; बोला- पत्नी और सास के बुलाने पर ससुराल गया था

दरभंगा- DMCH में इलाज के दौरान युवक की मौत:भाई ने जहरीला पदार्थ खिलाने का लगाया आरोप; बोला- पत्नी और सास के बुलाने पर ससुराल गया था

दरभंगा डीएमसीएच में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जहरील पदार्थ खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। परिजन ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के चकवा बासडीह निवासी अशोक सिंह के पुत्र नीतीश कुमार(26) के तौर पर हुई है। ससुराल से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी के कुछ देर बाद घर पर फोन कर बताया गया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद परिवार के लोग ससुराल पहुंचे। इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। 31 जुलाई को डॉक्टरों ने नीतीश को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे दोबारा डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पत्नी और सास पर लगाए आरोप मृतक के दूसरे भाई मनीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश को उसकी पत्नी के पूर्व वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पत्नी और सास ने उसे ससुराल बुलाया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिलाया गया। ‘पत्नी ससुराल आना नहीं चाहती थी’ परिजनों के मुताबिक नीतीश की शादी दशहरा के दसवीं के दिन दारूभट्ठी चौक स्थित बेलवागंज निवासी राम सहनी की पुत्री नेहा कुमारी से श्यामा माई मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नीतीश को कथित तौर पर जानकारी हुई कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। पहला पति महिला को छोड़ चुका है। परिजनों का कहना है कि नीतीश की पत्नी अक्सर मायके में रहती थी और ससुराल आने से हिचकती थी। नीतीश की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा डीएमसीएच में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जहरील पदार्थ खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। परिजन ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के चकवा बासडीह निवासी अशोक सिंह के पुत्र नीतीश कुमार(26) के तौर पर हुई है। ससुराल से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी के कुछ देर बाद घर पर फोन कर बताया गया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद परिवार के लोग ससुराल पहुंचे। इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। 31 जुलाई को डॉक्टरों ने नीतीश को अस्पताल से छुट्टी दे दी। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे दोबारा डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पत्नी और सास पर लगाए आरोप मृतक के दूसरे भाई मनीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश को उसकी पत्नी के पूर्व वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पत्नी और सास ने उसे ससुराल बुलाया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिलाया गया। ‘पत्नी ससुराल आना नहीं चाहती थी’ परिजनों के मुताबिक नीतीश की शादी दशहरा के दसवीं के दिन दारूभट्ठी चौक स्थित बेलवागंज निवासी राम सहनी की पुत्री नेहा कुमारी से श्यामा माई मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नीतीश को कथित तौर पर जानकारी हुई कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। पहला पति महिला को छोड़ चुका है। परिजनों का कहना है कि नीतीश की पत्नी अक्सर मायके में रहती थी और ससुराल आने से हिचकती थी। नीतीश की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *