दरभंगा में 13 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर:SI शिवानी सिंह को फेकला, प्रियंका को केवटी थाना भेजा गया; तत्काल योगदान देने के निर्देश

दरभंगा में 13 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर:SI शिवानी सिंह को फेकला, प्रियंका को केवटी थाना भेजा गया; तत्काल योगदान देने के निर्देश

दरभंगा पुलिस में फेरबदल हुआ है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कई महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक एसआई शिवानी सिंह को सदर से फेकला, एसआई कोमल कुमारी को बहादुरपुर से पतोर, एसआई प्रियंका कुमारी को बहेड़ा से केवटी, एसआई ज्योति कुमारी सदर से जमालपुर, एएसआई रिया सिन्हा को बहेड़ा से बड़गांव और एसआई विद्यानंद साफी को हवाई अड्डा से बहेड़ा थाना भेजा गया है। अपराध नियंत्रण पर फोकस इसके अलावा एसआई अब्दुल हकीम कमाली को पुलिस केंद्र दरभंगा से बहेड़ा, एसआई सुशील कुमार राय को बड़गांव से लहेरियासराय, एसआई दीपक कुमार चौधरी को जमालपुर से बहादुरपुर, एसआई विनीता कुमारी को पुलिस केंद्र से सदर, एसआई रविन्द्र भारती को सिमरी, एसआई रणधीर कुमार को सकतपुर थाना और विकास कुशवाहा का ट्रांसफर पुलिस केंद्र किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित पदाधिकारियों के स्थानांतरण से विभिन्न थानों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद संबंधित थानों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों को और गति देने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों पर होगी। दरभंगा पुलिस में फेरबदल हुआ है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कई महत्वपूर्ण थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक एसआई शिवानी सिंह को सदर से फेकला, एसआई कोमल कुमारी को बहादुरपुर से पतोर, एसआई प्रियंका कुमारी को बहेड़ा से केवटी, एसआई ज्योति कुमारी सदर से जमालपुर, एएसआई रिया सिन्हा को बहेड़ा से बड़गांव और एसआई विद्यानंद साफी को हवाई अड्डा से बहेड़ा थाना भेजा गया है। अपराध नियंत्रण पर फोकस इसके अलावा एसआई अब्दुल हकीम कमाली को पुलिस केंद्र दरभंगा से बहेड़ा, एसआई सुशील कुमार राय को बड़गांव से लहेरियासराय, एसआई दीपक कुमार चौधरी को जमालपुर से बहादुरपुर, एसआई विनीता कुमारी को पुलिस केंद्र से सदर, एसआई रविन्द्र भारती को सिमरी, एसआई रणधीर कुमार को सकतपुर थाना और विकास कुशवाहा का ट्रांसफर पुलिस केंद्र किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित पदाधिकारियों के स्थानांतरण से विभिन्न थानों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि नई तैनाती के बाद संबंधित थानों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों को और गति देने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों पर होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *