दरभंगा में बुधवार को गोलीबारी हुई है। आरोपी पक्ष के लोग करीब 12 से ज्यादा थे। गांव में चर्चा है कि करीब 100 राउंड फायरिंग हुई है, पर इसकी आधारिक पुष्टि नहीं है। फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी है। घायल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी निवासी रामविलास भगत के बेटे विजय भगत (40) है। इन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है। घटनास्थल से थोड़ी दूर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। वहां करीब 50 फीट में बनी बाउंड्री क्षतिग्रस्त मिली। निर्माण स्थल पर ताजा बालू-सीमेंट का मसाला भी पड़ा था। मौके पर करीब 15 जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिलीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग थे। एम्स की ओर जाने वाले गेट के पास कई वाहनों के टूटे हुए पार्ट्स पड़े थे। इनमें फोर व्हीलर और दोपहिया वाहनों के बैकलाइट, साइड लाइट और कांच के टुकड़े थे। इसके अलावा करीब 8-10 प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सियां भी मिलीं। घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा एम्स निर्माण स्थल से 50 मीटर की दूरी पर है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… जमीन विवाद में फायरिंग की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, वह करीब आठ कट्ठा बताई जा रही है। इसी जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल के क्षतिग्रस्त होने से जमीन विवाद की आशंका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय निवासी मुकुंद चौधरी ने बताया कि पहले यह इलाका काफी निचला था और यहां सालभर पानी लगा रहता था। शोभन से बाइपास एकमी तक सड़क बनने के बाद आसपास की जमीन की कीमत बढ़ने लगी। इसके बाद दरभंगा एम्स का निर्माण शुरू होने से जमीन के दाम में और तेजी आई है।
वर्तमान में इस इलाके में एक कट्ठा जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए तक है। ऐसे में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर लोगों की सक्रियता बढ़ी है।
जांच के बाद घटना के पीछे का कारण होगा स्पष्ट
घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि एसडीपीओ ने कहा है जानकारी दी जाएगी। पुलिस फिलहाल घायल युवक के बयान, घटनास्थल की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गोली किसने चलाई, विजय भगत को ही निशाना क्यों बनाया गया और घटना के पीछे जमीन विवाद है या कोई अन्य कारण, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। दरभंगा में बुधवार को गोलीबारी हुई है। आरोपी पक्ष के लोग करीब 12 से ज्यादा थे। गांव में चर्चा है कि करीब 100 राउंड फायरिंग हुई है, पर इसकी आधारिक पुष्टि नहीं है। फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी है। घायल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी निवासी रामविलास भगत के बेटे विजय भगत (40) है। इन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है। घटनास्थल से थोड़ी दूर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। वहां करीब 50 फीट में बनी बाउंड्री क्षतिग्रस्त मिली। निर्माण स्थल पर ताजा बालू-सीमेंट का मसाला भी पड़ा था। मौके पर करीब 15 जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिलीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग थे। एम्स की ओर जाने वाले गेट के पास कई वाहनों के टूटे हुए पार्ट्स पड़े थे। इनमें फोर व्हीलर और दोपहिया वाहनों के बैकलाइट, साइड लाइट और कांच के टुकड़े थे। इसके अलावा करीब 8-10 प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सियां भी मिलीं। घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा एम्स निर्माण स्थल से 50 मीटर की दूरी पर है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… जमीन विवाद में फायरिंग की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, वह करीब आठ कट्ठा बताई जा रही है। इसी जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल के क्षतिग्रस्त होने से जमीन विवाद की आशंका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही फायरिंग की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय निवासी मुकुंद चौधरी ने बताया कि पहले यह इलाका काफी निचला था और यहां सालभर पानी लगा रहता था। शोभन से बाइपास एकमी तक सड़क बनने के बाद आसपास की जमीन की कीमत बढ़ने लगी। इसके बाद दरभंगा एम्स का निर्माण शुरू होने से जमीन के दाम में और तेजी आई है।
वर्तमान में इस इलाके में एक कट्ठा जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए तक है। ऐसे में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर लोगों की सक्रियता बढ़ी है।
जांच के बाद घटना के पीछे का कारण होगा स्पष्ट
घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि एसडीपीओ ने कहा है जानकारी दी जाएगी। पुलिस फिलहाल घायल युवक के बयान, घटनास्थल की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गोली किसने चलाई, विजय भगत को ही निशाना क्यों बनाया गया और घटना के पीछे जमीन विवाद है या कोई अन्य कारण, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है।