दरभंगा में मखाना उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी:केंद्रीय सचिव ने इकाइयों का किया निरीक्षण, खेती, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का लिया जायजा

दरभंगा में मखाना उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी:केंद्रीय सचिव ने इकाइयों का किया निरीक्षण, खेती, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का लिया जायजा

दरभंगा में रविवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव अविनाश जोशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के साथ बेला और दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने मखाना की खेती, उत्पादन तकनीक, अनुसंधान और प्रसंस्करण की जानकारी ली। उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से सीधा संवाद कर खेती में आने वाली समस्याओं, उत्पाद की गुणवत्ता और बाजार में बिक्री से जुड़ी चुनौतियों को समझा। साथ ही मखाना बोर्ड की गतिविधियों और जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।
केंद्र परिसर में उद्यमियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर मखाना से तैयार विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता देखी। उद्यमियों से उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और बाजार की संभावनाओं पर चर्चा की। मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का भी निरीक्षण इसके बाद उन्होंने बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित आध्या एग्रोटेक लिमिटेड और दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सी फूड प्राइवेट लिमिटेड की मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। यहां कच्चे मखाना से तैयार उत्पाद बनाने की प्रक्रिया, तकनीक और उत्पादन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान डीएम कौशल कुमार, खाद्य प्रसंस्करण निदेशक प्रद्युम्न सिंह यादव, डीडीसी स्वप्निल, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा में रविवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव अविनाश जोशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के साथ बेला और दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने मखाना की खेती, उत्पादन तकनीक, अनुसंधान और प्रसंस्करण की जानकारी ली। उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से सीधा संवाद कर खेती में आने वाली समस्याओं, उत्पाद की गुणवत्ता और बाजार में बिक्री से जुड़ी चुनौतियों को समझा। साथ ही मखाना बोर्ड की गतिविधियों और जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।
केंद्र परिसर में उद्यमियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर मखाना से तैयार विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता देखी। उद्यमियों से उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और बाजार की संभावनाओं पर चर्चा की। मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का भी निरीक्षण इसके बाद उन्होंने बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित आध्या एग्रोटेक लिमिटेड और दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सी फूड प्राइवेट लिमिटेड की मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। यहां कच्चे मखाना से तैयार उत्पाद बनाने की प्रक्रिया, तकनीक और उत्पादन व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान डीएम कौशल कुमार, खाद्य प्रसंस्करण निदेशक प्रद्युम्न सिंह यादव, डीडीसी स्वप्निल, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *