दरभंगा में बुजुर्ग से 35 हजार की छिनतई:बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे थे, बाइक सवार 3 बदमाश झोला छीनकर फरार

दरभंगा में बुजुर्ग से 35 हजार की छिनतई:बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे थे, बाइक सवार 3 बदमाश झोला छीनकर फरार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बैंक से पेंशन की राशि निकालकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त बुजुर्ग से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार रुपए झपट लिए। बदमाश साइकिल में टंगा झोला लेकर सैदनगर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। बदमाशों ने मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खाते से 40 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे घर मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त रामचंद्र मिश्रा से जुड़ा है। उन्होंने मुख्य सड़क स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपने खाते से 40 हजार रुपए निकाले थे। इसमें से 5 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा कर दिए। बाकी 35 हजार रुपए झोले में रखकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। आम खरीदने रुके, बदमाश झोला लेकर भागे रामचंद्र मिश्रा के अनुसार, लोहिया चौक से आगे बाल सुधार गृह के पास वह सड़क किनारे एक ठेले पर आम खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनकी साइकिल के पास पहुंचे और साइकिल में टंगा झोला लेकर सैदनगर की ओर तेजी से फरार हो गए। बुजुर्ग ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक तीनों बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी करने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस बदमाशों के हुलिए और बाइक के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बैंक से पेंशन की राशि निकालकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त बुजुर्ग से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 35 हजार रुपए झपट लिए। बदमाश साइकिल में टंगा झोला लेकर सैदनगर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। बदमाशों ने मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खाते से 40 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे घर मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त रामचंद्र मिश्रा से जुड़ा है। उन्होंने मुख्य सड़क स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपने खाते से 40 हजार रुपए निकाले थे। इसमें से 5 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा कर दिए। बाकी 35 हजार रुपए झोले में रखकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। आम खरीदने रुके, बदमाश झोला लेकर भागे रामचंद्र मिश्रा के अनुसार, लोहिया चौक से आगे बाल सुधार गृह के पास वह सड़क किनारे एक ठेले पर आम खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनकी साइकिल के पास पहुंचे और साइकिल में टंगा झोला लेकर सैदनगर की ओर तेजी से फरार हो गए। बुजुर्ग ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक तीनों बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी करने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस बदमाशों के हुलिए और बाइक के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *