दरभंगा में दुर्गा पूजा पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शहर में 23 अक्टूबर तक भारी कमर्शियल गाड़ियों की नो एंट्री; लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग भी बनाए गए

दरभंगा में दुर्गा पूजा पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शहर में 23 अक्टूबर तक भारी कमर्शियल गाड़ियों की नो एंट्री; लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग भी बनाए गए

दरभंगा पुलिस दुर्गा पूजा और उर्स को लेकर अलर्ट मोड में हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। 10 से 23 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा। इसके तहत शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से बचाव के लिए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। प्रशासन ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। यातायात प्लान के अनुसार, 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया, चारपहिया और भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए व्यवस्था की गई है।
बहेड़ी, बेनीपुर और बिरौल से आने वाली बसों के लिए व्यवस्था बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली बसों को रामनगर आईटीआई कॉलेज में पार्क करना होगा। रामनगर आईटीआई तक ही व्यावसायिक एवं चारपहिया वाहनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। बहेड़ी की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर, हाजमा चौक और शोभन के रास्ते एकमी पहुंचकर एनएच की ओर जा सकेंगे। वहीं, बिरौल और बेनीपुर की ओर से आने वाली बसों को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज चौक पेट्रोल पंप के पास पार्क करने की व्यवस्था की गई है। इन बसों और संबंधित वाहनों को गंज चौक पेट्रोल पंप से यू-टर्न लेकर वहीं पार्क करना होगा। बेनीपुर की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं जा सकेंगे।

शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए पार्किंग स्थल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र: कैदराबाद बस स्टैंड, गृह रक्षक कमांडेंट कार्यालय का खाली परिसर और श्यामा माई मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। नगर थाना क्षेत्र: हसन चौक पोस्ट ऑफिस के सामने लक्ष्मेश्वर पब्लिक पुस्तकालय, आयकर चौक के पास स्थित पार्किंग स्थल और हसन चौक के निकट निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग किया जा सकेगा। मब्बी थाना क्षेत्र: यहां आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को बाजार समिति में पार्क करना होगा। कोतवाली थाना क्षेत्र: मारवाड़ी कॉलेज के साइकिल स्टैंड और मिर्जापुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में स्थित पूअर होम परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र: केएम टैंक स्थित बस स्टैंड, नाका नंबर-6 स्थित जिला स्कूल, पोलो मैदान में धरनास्थल के पास, रहमगंज स्थित जीसस मैरी स्कूल, मौलागंज स्थित तेल मिल और नीम चौक स्थित डायट परिसर में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। बहादुरपुर क्षेत्र: पंडासराय की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को दरबारी चौक होते हुए ऑडिटोरियम के पास स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में पार्क करना होगा। कई मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कई रूट पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
स्टेशन, दोनार और अल्लपट्टी में ऑटो लगाने पर रोक यातायात व्यवस्था के तहत दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कैदराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क और बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसका उद्देश्य प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति को रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। पूजा पंडालों के पास ड्रॉप गेट, आपातकालीन वाहनों को छूट प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों के आसपास सड़क पर बनाए गए ड्रॉप गेट से आपातकालीन वाहनों, जैसे एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। ड्रॉप गेट के पास प्रशासन की ओर से वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, जिनकी सहायता से वाहन चालक निर्धारित स्थानों पर अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय से बाघमोड़ जाने वाली सड़क अंदर से खुली रहेगी। इसका इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अन्य मार्गों पर पूर्व की तरह वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। श्रद्धालुओं से चारपहिया वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने आने वाले श्रद्धालुओं से चारपहिया वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है। 10 से 23 अक्टूबर तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं को भी यातायात प्लान का पालन करना होगा 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित उर्स पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालु दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों से शहर में आ-जा सकेंगे। हालांकि, उन्हें लागू यातायात नियमों, निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा। प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य दुर्गा पूजा और उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाना, जाम की समस्या कम करना और आपातकालीन सेवाओं के परिचालन को निर्बाध रखना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शहर में निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। दरभंगा पुलिस दुर्गा पूजा और उर्स को लेकर अलर्ट मोड में हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। 10 से 23 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा। इसके तहत शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से बचाव के लिए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। प्रशासन ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं। यातायात प्लान के अनुसार, 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया, चारपहिया और भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए व्यवस्था की गई है।
बहेड़ी, बेनीपुर और बिरौल से आने वाली बसों के लिए व्यवस्था बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली बसों को रामनगर आईटीआई कॉलेज में पार्क करना होगा। रामनगर आईटीआई तक ही व्यावसायिक एवं चारपहिया वाहनों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। बहेड़ी की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर, हाजमा चौक और शोभन के रास्ते एकमी पहुंचकर एनएच की ओर जा सकेंगे। वहीं, बिरौल और बेनीपुर की ओर से आने वाली बसों को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज चौक पेट्रोल पंप के पास पार्क करने की व्यवस्था की गई है। इन बसों और संबंधित वाहनों को गंज चौक पेट्रोल पंप से यू-टर्न लेकर वहीं पार्क करना होगा। बेनीपुर की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं जा सकेंगे।

शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए पार्किंग स्थल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र: कैदराबाद बस स्टैंड, गृह रक्षक कमांडेंट कार्यालय का खाली परिसर और श्यामा माई मंदिर के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे। नगर थाना क्षेत्र: हसन चौक पोस्ट ऑफिस के सामने लक्ष्मेश्वर पब्लिक पुस्तकालय, आयकर चौक के पास स्थित पार्किंग स्थल और हसन चौक के निकट निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग किया जा सकेगा। मब्बी थाना क्षेत्र: यहां आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को बाजार समिति में पार्क करना होगा। कोतवाली थाना क्षेत्र: मारवाड़ी कॉलेज के साइकिल स्टैंड और मिर्जापुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते में स्थित पूअर होम परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र: केएम टैंक स्थित बस स्टैंड, नाका नंबर-6 स्थित जिला स्कूल, पोलो मैदान में धरनास्थल के पास, रहमगंज स्थित जीसस मैरी स्कूल, मौलागंज स्थित तेल मिल और नीम चौक स्थित डायट परिसर में वाहन पार्क किए जा सकेंगे। बहादुरपुर क्षेत्र: पंडासराय की ओर से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को दरबारी चौक होते हुए ऑडिटोरियम के पास स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में पार्क करना होगा। कई मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कई रूट पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
स्टेशन, दोनार और अल्लपट्टी में ऑटो लगाने पर रोक यातायात व्यवस्था के तहत दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कैदराबाद बस स्टैंड के सामने सड़क और बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसका उद्देश्य प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति को रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। पूजा पंडालों के पास ड्रॉप गेट, आपातकालीन वाहनों को छूट प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों के आसपास सड़क पर बनाए गए ड्रॉप गेट से आपातकालीन वाहनों, जैसे एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी। ड्रॉप गेट के पास प्रशासन की ओर से वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, जिनकी सहायता से वाहन चालक निर्धारित स्थानों पर अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे। संस्कृत विश्वविद्यालय से बाघमोड़ जाने वाली सड़क अंदर से खुली रहेगी। इसका इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अन्य मार्गों पर पूर्व की तरह वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। श्रद्धालुओं से चारपहिया वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने आने वाले श्रद्धालुओं से चारपहिया वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है। 10 से 23 अक्टूबर तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं को भी यातायात प्लान का पालन करना होगा 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित उर्स पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालु दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों से शहर में आ-जा सकेंगे। हालांकि, उन्हें लागू यातायात नियमों, निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा। प्रशासन की इस व्यवस्था का उद्देश्य दुर्गा पूजा और उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाना, जाम की समस्या कम करना और आपातकालीन सेवाओं के परिचालन को निर्बाध रखना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शहर में निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *