दरभंगा- पुलिस कस्टडी से फरार हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट:कोलकाता में अगस्त में वारदात को दिया था अंजाम, समस्तीपुर का रहने वाला है; बंगाल पुलिस को सौंपा

दरभंगा- पुलिस कस्टडी से फरार हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट:कोलकाता में अगस्त में वारदात को दिया था अंजाम, समस्तीपुर का रहने वाला है; बंगाल पुलिस को सौंपा

दरभंगा में पुलिस कस्टडी से फरार हत्याकांड के नामजद आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल की दरभंगा पोस्ट ने ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत दरभंगा जंक्शन से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज (36) के रूप में हुई है। वो ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी के दौरान फोटो से मिलान कर आरोपी को पकड़ा। संबंधित पुलिस अधिकारियों से पहचान और मामले की पुष्टि के बाद उसे अपनी अभिरक्षा में रखा गया। बुधवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 5 अक्टूबर को आरोपी के ट्रेन से सफर करने की सूचना मिली थी आरपीएफ दरभंगा के पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिली थी कि कोलकाता के गार्डन रीच थाना में दर्ज हत्या कांड का नामजद आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही रेसुब अधिकारियों और जवानों को अलर्ट कर ट्रेन की निगरानी शुरू कर दी गई। फोटो से मिलान कर पहचाना गया आरोपी ट्रेन संख्या 13155 के दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 9:15 बजे पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी इंद्रजीत ने विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए फोटो से एक यात्री का मिलान किया। फोटो से पहचान होने के बाद रेसुब जवानों ने यात्री को रोक लिया। इसके बाद गार्डन रीच पुलिस और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी की पहचान और मामले की पुष्टि की गई। पुष्टि होने के बाद आरोपी को रेसुब की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। उसकी निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई। बाद में कोलकाता पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हत्या के मामले में पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ गार्डन रीच थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 6 अगस्त 2026, धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज है। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांध गांव, पोस्ट चकभुद्दीन का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर की रात आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नाडियाल स्थित जीआरएसजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात करीब 9:40 बजे से 11:25 बजे के बीच राजाबागान थाना क्षेत्र के जेड-3/15, नाडियाल विलेज रोड स्थित नाडियाल जुबोशक्ति क्लब के पास उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरारी के बाद दर्ज हुआ अलग केस पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद गार्डन रीच थाना में कांड संख्या 244/26, दिनांक 3 अक्टूबर 2026, धारा 262 बीएनएस के तहत अलग मामला दर्ज किया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से रेसुब दरभंगा पोस्ट को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और दरभंगा जंक्शन पहुंचने पर आरोपी को पहचान कर पकड़ लिया। चार सदस्यीय टीम लेकर पहुंची कोलकाता पुलिस गार्डन रीच पुलिस, कोलकाता के उपनिरीक्षक रिज्वानुजमान मौला समेत चार अधिकारी और कर्मी छह अक्टूबर को रेसुब पोस्ट दरभंगा पहुंचे। आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सुपुर्दगी नामा के माध्यम से कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के उद्देश्य से रेलवे कोर्ट, समस्तीपुर ले गई।आरपीएफ के अनुसार, पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई थी। दरभंगा में पुलिस कस्टडी से फरार हत्याकांड के नामजद आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल की दरभंगा पोस्ट ने ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत दरभंगा जंक्शन से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज (36) के रूप में हुई है। वो ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी के दौरान फोटो से मिलान कर आरोपी को पकड़ा। संबंधित पुलिस अधिकारियों से पहचान और मामले की पुष्टि के बाद उसे अपनी अभिरक्षा में रखा गया। बुधवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 5 अक्टूबर को आरोपी के ट्रेन से सफर करने की सूचना मिली थी आरपीएफ दरभंगा के पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिली थी कि कोलकाता के गार्डन रीच थाना में दर्ज हत्या कांड का नामजद आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही रेसुब अधिकारियों और जवानों को अलर्ट कर ट्रेन की निगरानी शुरू कर दी गई। फोटो से मिलान कर पहचाना गया आरोपी ट्रेन संख्या 13155 के दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 9:15 बजे पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी इंद्रजीत ने विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए फोटो से एक यात्री का मिलान किया। फोटो से पहचान होने के बाद रेसुब जवानों ने यात्री को रोक लिया। इसके बाद गार्डन रीच पुलिस और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी की पहचान और मामले की पुष्टि की गई। पुष्टि होने के बाद आरोपी को रेसुब की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। उसकी निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई। बाद में कोलकाता पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हत्या के मामले में पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ गार्डन रीच थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 6 अगस्त 2026, धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज है। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांध गांव, पोस्ट चकभुद्दीन का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर की रात आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नाडियाल स्थित जीआरएसजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात करीब 9:40 बजे से 11:25 बजे के बीच राजाबागान थाना क्षेत्र के जेड-3/15, नाडियाल विलेज रोड स्थित नाडियाल जुबोशक्ति क्लब के पास उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरारी के बाद दर्ज हुआ अलग केस पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद गार्डन रीच थाना में कांड संख्या 244/26, दिनांक 3 अक्टूबर 2026, धारा 262 बीएनएस के तहत अलग मामला दर्ज किया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से रेसुब दरभंगा पोस्ट को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और दरभंगा जंक्शन पहुंचने पर आरोपी को पहचान कर पकड़ लिया। चार सदस्यीय टीम लेकर पहुंची कोलकाता पुलिस गार्डन रीच पुलिस, कोलकाता के उपनिरीक्षक रिज्वानुजमान मौला समेत चार अधिकारी और कर्मी छह अक्टूबर को रेसुब पोस्ट दरभंगा पहुंचे। आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सुपुर्दगी नामा के माध्यम से कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के उद्देश्य से रेलवे कोर्ट, समस्तीपुर ले गई।आरपीएफ के अनुसार, पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *