दमोह-पन्ना मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी:खेत घुसते ही घंस गए पहिए, तेज रफ्तार पर यात्रियों ने चालक को पीटा

दमोह-पन्ना मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी:खेत घुसते ही घंस गए पहिए, तेज रफ्तार पर यात्रियों ने चालक को पीटा

दमोह-पन्ना मार्ग पर मंगलवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। लुहारी गांव के पास हुई इस घटना में बस खेत में पलटने से बाल-बाल बची। तेज रफ्तार और चालक की कथित अभद्रता से आक्रोशित यात्रियों ने उसे पीट दिया और हटा पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 8:00 बजे दमोह से हटा की ओर जा रही गौरी ट्रेवल्स की यह बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क छोड़कर खेत की ओर चली गई, लेकिन उसके पहिए गिट्टी में धंस गए, जिससे वह खेत में घुसने और पलटने से बच गई। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। बस रुकने के बाद यात्रियों ने चालक रोहित राय से तेज रफ्तार में बस चलाने का कारण पूछा। आरोप है कि चालक ने अभद्र जवाब देते हुए कहा कि बस ऐसे ही चलेगी। इस पर कुछ यात्री आक्रोशित हो गए और उन्होंने चालक की पिटाई कर दी। यात्रियों ने चालक से उसका लाइसेंस दिखाने की भी मांग की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था और बहुत तेज गति से बस चला रहा था। उनका कहना था कि यदि बस गिट्टी में फंसकर नहीं रुकती तो वह खेत में पलट सकती थी। घटना के बाद हटा पुलिस को सूचना दी गई। यात्री बाद में दूसरी बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस हादसे के बाद दमोह-पन्ना मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हटा पुलिस के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *