सिंगरौली से भाजपा विधायक रामनिवास शाह पर नगर निगम के दमकल वाहन से अपनी कार धुलवाने का आरोप लगा है। मंगलवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने बुधवार को सफाई देते हुए आरोपों को खारिज किया। मोटर पंप खराब होने पर आई थी दमकल विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि उनके आवास के पास स्थित महापौर और निगम अध्यक्ष के बंगलों में पानी का मोटर पंप खराब हो गया था। इसी वजह से पानी की टंकी भरने के लिए दमकल वाहन वहां बुलाया गया था। बोले- ड्राइवर को लगाई डांट, ऐसी गलती न करने की हिदायत शाह ने स्वीकार किया कि दमकल के कर्मचारियों ने उनकी कार पर पानी डालकर सफाई की थी। उन्होंने कहा कि दमकल को विशेष तौर पर कार धोने के लिए नहीं बुलाया गया था। मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने अपने चालक को डांटा और दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी। निगम कमिश्नर की ओर से बयान नहीं आया सामने मामले में नगर निगम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शहर से बाहर होने के कारण नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान से संपर्क नहीं हो सका। यह खबर भी पढ़ें… सिंगरौली में फायर ब्रिगेड से धोई विधायक की गाड़ी, VIDEO:वाहन साफ करते दिखे नगर निगम के दो कर्मचारी; कमिश्नर ने टिप्पणी से इनकार किया सिंगरौली जिले में नगर निगम की आपातकालीन सेवा का निजी कार्य में इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सामने आए एक वीडियो में दमकल गाड़ी (आग बुझाने वाले वाहन) से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की निजी कार की सफाई करते दो कर्मचारी नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

