थाने में मारपीट के आरोपों के बाद भाजपा कार्यकर्ता ICU:सीने में तेज दर्द, डॉक्टरों को हार्ट अटैक की आशंका; परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

थाने में मारपीट के आरोपों के बाद भाजपा कार्यकर्ता ICU:सीने में तेज दर्द, डॉक्टरों को हार्ट अटैक की आशंका; परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी में पड़ोसी के साथ विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। इसके बाद जब जयदीप दुबे शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे, तो वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद से ही उनकी तबीयत खराब थी और अब सीने में तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। थाने में मारपीट के आरोपों से गरमाया था मामला जयदीप दुबे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने का घेराव किया था। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में टीआई को लाइनअटैच कर चार पुलिसकर्मियों को कल सस्पेंड किया गया था। अब जयदीप दुबे की तबीयत बिगड़ने के बाद मामला एक बार फिर गंभीर हो गया है। फिलहाल वे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। ये खबर भी पढ़ें… BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा-घसीटा, टीआई लाइन अटैच इंदौर में एरोड्रम थाने में भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह को लाइन अटैच किया गया है।एएसआई मुकेश परमार, हेड कॉन्स्टेबल विजय वर्मा, दिनेश मीणा और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र देवड़ा को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है। डीसीपी नरेंद्र रावत ने कार्रवाई की पुष्टि की। मामले की जांच एसीपी मल्हारगंज करेंगे।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *