कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी के फेल प्रोडक्ट वाले बयान का जवाब दिया। थरूर ने कहा- पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी ने युवा मतदाताओं में पॉपुलैरिटी हासिल की है। भाजपा को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, दरअसल, मुझे लगता है कि भाजपा ने राहुल गांधी पर ध्यान दिया है, इसलिए वह इस तरह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। एक दिन पहले पीएम ने इसी कार्यक्रम में कहा था कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग दुनिया में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। थरूर बोले- अलग विचार रखना पार्टी की खिलाफत नहीं थरूर ने पीएम मोदी के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें पीएम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के कई सीनियर लीडर भी गांधी परिवार से अलग राय रखते हैं। थरूर ने कहा- मैं मतदाताओं के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करता हूं, अपनी पार्टी के लिए एक नेता के तौर पर प्रचार करता हूं और विदेश मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष भी हूं। ऐसा नहीं है कि अलग विचार रखने से कोई व्यक्ति पार्टी में विधर्मी बन जाता है। थरूर बोले- कांग्रेस परजीवी नहीं, साथ लेकर चलने वाली पार्टी थरूर ने पीएम मोदी के द्वारा कांग्रेस को परजीवी पार्टी कहे जाने का भी बचाव किया। थरूर ने कहा, देश के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर कांग्रेस जिन मूल्यों में विश्वास करती है, जिस तरह की राजनीति करती है और विपक्षी एकता को लेकर उसकी मौजूदा नीतियां हैं उनका मैं मजबूती से समर्थन कर सकता हूं। मेरा मानना है कि हम भाजपा और सरकार का समान अवसरों के साथ मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है। कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। कुछ लोग दुनिया में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
थरूर बोले- राहुल युवाओं में पॉपुलर, भाजपा गंभीरता से सोचे:एक दिन पहले मोदी ने कहा था- कांग्रेस कब तक फेल प्रोडक्ट लॉन्च करती रहेगी

