त्योहारों से पहले बाजारों में भीड़, यातायात व्यवस्था बिगड़ी:जबलपुर में पुलिस और निगम ने संभाला मोर्चा, 24 कट पॉइंट से ट्रैफिक कंट्रोल

त्योहारों से पहले बाजारों में भीड़, यातायात व्यवस्था बिगड़ी:जबलपुर में पुलिस और निगम ने संभाला मोर्चा, 24 कट पॉइंट से ट्रैफिक कंट्रोल

आगामी ईद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को छुट्टी और मौसम साफ होने के कारण लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। शहर के व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कार्रवाई की। बड़े फुहारा, सुपर मार्केट, बलदेव बाग, निवाड़गंज, लॉर्डगंज और कोतवाली थाना क्षेत्रों में सड़कों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और अतिक्रमण को हटाया गया। प्रमुख क्षेत्रों में 24 कट पॉइंट चिह्नित किए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मुख्य सड़कों पर यातायात को सुचारू बनाने में जुटी है। सड़क किनारे अवैध दुकानों और बेतरतीब वाहन पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों को सड़क खाली रखने और यातायात में सहयोग करने की हिदायत दी जा रही है। नियम उल्लंघन पर नगर निगम वैधानिक कार्रवाई भी कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने बड़ा फुहारा, गोहलपुर, लॉर्डगंज और बेलबाग सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में 24 कट पॉइंट चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर कट पॉइंट लगाकर ई-रिक्शा और अन्य अवांछित वाहनों के अनावश्यक प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता को बिना किसी असुविधा के सुरक्षित खरीदारी का अवसर प्रदान करना है। पुलिस अफसरों ने संभाली व्यवस्था अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी ने सुपर मार्केट और सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर ने बलदेव बाग क्षेत्र की कमान संभाली। अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष चेकिंग और ट्रैफिक नियंत्रण अभियान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामान्य दिनों में भी जारी रहेगा। ई-रिक्शा के अनियमित संचालन से होने वाली जाम की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *