त्योहारों में हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलेगी:न्यू गिरिडीह में भी होगा ठहराव, दुर्गापूजा-दीपावली-छठ में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

त्योहारों में हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलेगी:न्यू गिरिडीह में भी होगा ठहराव, दुर्गापूजा-दीपावली-छठ में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक चलेगी और न्यू गिरिडीह स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। वहीं, 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक आठ फेरे लगाएगी। कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मुकेश जालान के अनुसार, 03007 सोमवार सुबह करीब 5.53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में 03008 मंगलवार रात करीब 10.20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी। इस ट्रेन में चार थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान और छह साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। त्योहारों में यात्रियों को घर आने-जाने में इससे काफी राहत मिलेगी। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक चलेगी और न्यू गिरिडीह स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। वहीं, 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक आठ फेरे लगाएगी। कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मुकेश जालान के अनुसार, 03007 सोमवार सुबह करीब 5.53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में 03008 मंगलवार रात करीब 10.20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी। इस ट्रेन में चार थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान और छह साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। त्योहारों में यात्रियों को घर आने-जाने में इससे काफी राहत मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *