त्योहारों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नर-DIG ने की समीक्षा:पूजा पंडालों में CCTV और अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नर-DIG ने की समीक्षा:पूजा पंडालों में CCTV और अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश

अमेठी में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार शाम 5 बजे मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन बर्मा अमेठी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में करीब डेढ़ घंटे तक कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पीस कमेटी की बैठकें, मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी तय जिलाधिकारी ने बताया कि सभी थानों, तहसीलों और जिला स्तर पर दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं। आवश्यक स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन से निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों की ड्रोन से निगरानी की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई डीआईजी सोमेन बर्मा ने सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे क्षेत्र का भ्रमण मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अधिकारियों को प्रतिदिन संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *