तेलंगाना पुलिस ने नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र से पांच संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तेलंगाना के जैनाथ थाना की पुलिस ने की। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अविनाश कुमार, रितेश कुमार, अविनाश कुमार, निशु कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। इनमें निशु कुमार नालंदा जिले का निवासी है, जबकि अन्य चार आरोपी नवादा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। कंपनी की ब्रांच दिलाने के नाम पर ठगी पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्टिलाइजर कंपनी की ब्रांच या फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। तेलंगाना के एक व्यक्ति से इसी तरह चार लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने जब आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद तेलंगाना के जैनाथ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। नवादा और नालंदा से जुड़े हैं तार जांच के दौरान साइबर ठगी के तार नवादा और नालंदा जिलों से जुड़े होने का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस नवादा पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों तथा बैंक खातों की भी जांच कर रही है। साइबर गिरोहों पर पुलिस की निगरानी वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साइबर अपराध के मामलों को लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस की आवाजाही और छापेमारी लगातार जारी है। यह क्षेत्र में सक्रिय साइबर गिरोहों पर पुलिस की निगरानी और कार्रवाई तेज होने का संकेत देता है। तेलंगाना पुलिस ने नवादा में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से काशीचक प्रखंड के शाहपुर थाना क्षेत्र से पांच संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तेलंगाना के जैनाथ थाना की पुलिस ने की। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अविनाश कुमार, रितेश कुमार, अविनाश कुमार, निशु कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। इनमें निशु कुमार नालंदा जिले का निवासी है, जबकि अन्य चार आरोपी नवादा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। कंपनी की ब्रांच दिलाने के नाम पर ठगी पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्टिलाइजर कंपनी की ब्रांच या फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। तेलंगाना के एक व्यक्ति से इसी तरह चार लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित ने जब आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद तेलंगाना के जैनाथ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। नवादा और नालंदा से जुड़े हैं तार जांच के दौरान साइबर ठगी के तार नवादा और नालंदा जिलों से जुड़े होने का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर तेलंगाना पुलिस नवादा पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों तथा बैंक खातों की भी जांच कर रही है। साइबर गिरोहों पर पुलिस की निगरानी वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साइबर अपराध के मामलों को लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस की आवाजाही और छापेमारी लगातार जारी है। यह क्षेत्र में सक्रिय साइबर गिरोहों पर पुलिस की निगरानी और कार्रवाई तेज होने का संकेत देता है।

