कटिहार के बारसोई प्रखंड की लहगरिया पंचायत से गुजरने वाले स्टेट हाईवे-98 पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दवा लेने जा रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, लहगरिया पंचायत निवासी जल्लाद कमांडर की नौ वर्षीय बेटी रिजा खातून शनिवार को घर से दवा लेने चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर से एक मरीज को लेकर बारसोई आ रही स्कॉर्पियो डायवर्सन के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी डायवर्सन से टकराने के बाद बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो में सवार था मरीज बताया गया कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में एक मरीज भी सवार था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मरीज के लिए ऑटो की व्यवस्था की और उसे भी इलाज के लिए भेजा। डायवर्सन पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-98 पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि डायवर्सन वाले स्थानों पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे वाले स्थान पर स्पष्ट संकेतक लगाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।। कटिहार के बारसोई प्रखंड की लहगरिया पंचायत से गुजरने वाले स्टेट हाईवे-98 पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दवा लेने जा रही थी बच्ची जानकारी के अनुसार, लहगरिया पंचायत निवासी जल्लाद कमांडर की नौ वर्षीय बेटी रिजा खातून शनिवार को घर से दवा लेने चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर से एक मरीज को लेकर बारसोई आ रही स्कॉर्पियो डायवर्सन के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी डायवर्सन से टकराने के बाद बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो में सवार था मरीज बताया गया कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में एक मरीज भी सवार था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मरीज के लिए ऑटो की व्यवस्था की और उसे भी इलाज के लिए भेजा। डायवर्सन पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-98 पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि डायवर्सन वाले स्थानों पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे वाले स्थान पर स्पष्ट संकेतक लगाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।।

