तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में 195 रन की बढ़त ली

तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में 195 रन की बढ़त ली

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। सबसे ज्यादा टेस्ट फिफ्टी के मामले में रूट और सचिन के बाद वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम आता है। उनके नाम 66 टेस्ट फिफ्टी हैं। राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर 63-63 फिफ्टी के साथ संयुक्त चौथे नंबर पर हैं। 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तानों में 5वें स्थान पर रूट रूट टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की सूची में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 61 स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। रिकी पोंटिंग 54 स्कोर के साथ दूसरे, बॉर्डर 51 के साथ तीसरे और पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक 43 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। स्टोक्स के संन्यास के बाद रूट फिर कप्तान बने बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर वापस लौटे हैं। रूट पहली बार फरवरी 2017 में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बने थे। एलिस्टर कुक के इस्तीफे के बाद वे इंग्लैंड 80वें कप्तान बने थे। अप्रैल 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। बेन स्टोक्स ने जुलाई 2026 में रिटायरमेंट ले लिया था। टेस्ट में सचिन के सबसे ज्यादा शतक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 51 शतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान जैक कैलिस 45 शतक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन रिकी पोंटिंग 41 सेंचुरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर बढ़त बनाई इंग्लैंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 366 रन बना लिए हैं। उसने पाकिस्तान पर 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जैमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर नाबाद हैं। हैरी ब्रूक ने 91, जॉर्डन कॉस्ट ने 73 और डॉन ड्वारेंस ने 51 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। पाकिस्तान के उस्मान अली को 5 विकेट मिले। ———————————— लीड्स टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर, 171 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर है। उसने पहली पारी में 171 रन बनाए। जबकि, इंग्लैंड ने स्टंप्स तक पहली में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *