तुर्की की वादियों से एक जैसी फोटो की शेयर! सनी कौशल और इसाबेल कैफ क्या कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?

तुर्की की वादियों से एक जैसी फोटो की शेयर! सनी कौशल और इसाबेल कैफ क्या कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?

Sunny Kaushal has sparked romance rumours with Isabelle Kaif: बॉलीवुड के गलियारों में रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब दो फिल्मी परिवारों के तार आपस में जुड़ते हैं, तो फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो जाती है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के बाद अब उनके परिवारों के बीच एक नए रिश्ते की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जी हां, विक्की कौशल के छोटे भाई और अभिनेता सनी कौशल (Sunny Kaushal) को लेकर खबर आ रही है कि वह अपनी भाभी कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिसे लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

तुर्की की तस्वीरों ने खोला ‘सीक्रेट वेकेशन’ का राज

सनी कौशल और इसाबेल कैफ के बीच डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वाले फैंस और नेटिजन्स ने दोनों के हालिया पोस्ट में एक बड़ी समानता पकड़ी। सनी कौशल हाल ही में तुर्की (Turkey) की यात्रा पर गए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। वहीं दूसरी तरफ, इसाबेल कैफ ने भी अपनी छुट्टियों की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं।

इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत दोनों की तस्वीरों के बैकग्राउंड, खूबसूरत लोकेशन और हॉलिडे मोमेंट्स में समानताएं ढूंढ निकालीं। फैंस का दावा है कि दोनों ने एक ही लोकेशन पर एक साथ अपनी छुट्टियां बिताई हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रिश्ते पर दोनों ने बनाए रखी है चुप्पी

हालांकि, अपने इस ‘सीक्रेट ट्रिप’ और डेटिंग की खबरों को लेकर सनी कौशल और इसाबेल कैफ में से किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों ही कलाकारों ने अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर फिलहाल पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। गौरतलब है कि सनी कौशल और शरवरी वाघ के अफेयर के चर्चे पिछले कई सालों से बॉलीवुड में छाए हुए थे। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। ऐसे में शरवरी से अलग होने की खबरों के ठीक बाद इसाबेल कैफ संग सनी का नाम जुड़ना फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला है।

Sunny Kaushal has sparked romance rumours with Isabelle Kaif
सनी कौशल की पोस्ट

वहीं, इन दिनों पूरा कौशल परिवार सुर्खियों में हैं। कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग उनके बढ़ते वजन को लेकर अभिनेत्री को जिम जाने और खुद का ध्यान रखने की नसीहत दे रहे हैं और अब इसी समय उनके देवर सनी कौशल का नाम उनकी बहन से जोड़ा जा रहा है।

Sunny Kaushal has sparked romance rumours with Isabelle Kaif
इसाबेल कैफ की पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *