‘तुम्हें कौन बचाएगा?’ फ्लाईदुबई पायलट का पुराना वीडियो फिर वायरल, कॉकपिट में बहादुरी के बाद चर्चा में कैप्टन स्मित

‘तुम्हें कौन बचाएगा?’ फ्लाईदुबई पायलट का पुराना वीडियो फिर वायरल, कॉकपिट में बहादुरी के बाद चर्चा में कैप्टन स्मित

Flydubai Pilot: ‘हवा में जब अचानक कोई बड़ी आपात स्थिति आ जाए, तब आपकी जान कौन बचा सकता है?’ दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट झड़प के दौरान घायल होने के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारने में मदद करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्टूबर 2025 के इस पॉडकास्ट में उन्होंने आपात स्थिति के दौरान प्रशिक्षित क्रू की अहमियत और यात्रियों की जान बचाने में उनकी भूमिका के बारे में बात की थी।

पॉडकास्ट में कही थी दिल छू लेने वाली बात

अक्टूबर 2025 में ‘बोनाफाइड बैंटर’ नाम के एक पॉडकास्ट में इंटरव्यूअर जलक मेहता से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाइट क्रू की भूमिका पर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि जब हम हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे होते हैं और कोई आपात स्थिति आ जाती है, तो आपको कौन बचाएगा? अगर विमान में कोई डॉक्टर मौजूद हो तो आपकी किस्मत अच्छी हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो प्रशिक्षित केबिन क्रू ही आपकी जान बचा सकता है। उन्होंने यह दुख भी जताया था कि आम दिनों में लोग केबिन क्रू के काम को बेहद साधाररण समझते हैं, लेकिन जब हालात बिगड़ते हैं, तब समझ आता है कि उनकी ट्रेनिंग कितनी जरूरी होती है।

कॉकपिट में हुआ जानलेवा हमला

कैप्टन स्मित की कही यह बात तब सच साबित हो गई, जब उनकी अपनी ही फ्लाइट में एक भयानक हादसा होते-होते टला। फ्लाइट के दौरान ओमान के रहने वाले सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर ही कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी सह-पायलट पर प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश करने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई।

33,000 फीट की ऊंचाई से नीचे आया प्लेन

हमले के दौरान प्लेन सिर्फ 30 सेकंड के अंदर 33,000 फीट की ऊंचाई से गिरकर 17,000 फीट पर आ गया था। पूरे कॉकपिट में अफरा-तफरी मच गई थी। तभी प्लेन में सफर कर रहे एक इजरायली यात्री ने, जो पेशे से प्लंबर था, तुरंत कॉकपिट में घुसकर बहादुरी दिखाई। उसने आरोपी सह-पायलट को दबोच लिया और प्लेन के कंट्रोल को संभालने में मदद की।

सऊदी अरब में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी समझदारी और यात्री की मदद से विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा, जहां फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद सऊदी अधिकारियों ने सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कैप्टन स्मित को तुरंत तबुक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दुनियाभर में हो रही बहादुरी की तारीफ

इस साहसिक कदम और सूझबूझ के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़े नेताओं ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ की है और उन्हें एक सच्चा हीरो बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *