तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नहर से बरामद:घर से मजदूरी के लिए निकले थे, परिजन कर रहे थे खोजबीन

तीन दिन से लापता वृद्ध का शव नहर से बरामद:घर से मजदूरी के लिए निकले थे, परिजन कर रहे थे खोजबीन

औरंगाबाद में बुधवार को 3 दिन से लापता बुजुर्ग की नहर में लाश मिली। मृतक नवीनगर थाना के शंकरपुर गांव निवासी रामाशीष यादव थे। परिवार के लोग लगातार खोजबीन कर रहे थे। आसपास के गांव में भी उनकी तलाश की गई। आज सुबह उनकी लाश नहर के पास ग्रामीणों ने देखी। परिजन का कहना है कि रामाशीष यादव मजदूरी करते थे। घटना होलया छोटकी नहर की है। ग्रामीणों ने नहर से निकाला शव नहर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान रामाशीष यादव के रूप में की। घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुखिया आमोद चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण घटना की सूचना मिलने के बाद नवीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवश्यक पूछताछ और प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। औरंगाबाद में बुधवार को 3 दिन से लापता बुजुर्ग की नहर में लाश मिली। मृतक नवीनगर थाना के शंकरपुर गांव निवासी रामाशीष यादव थे। परिवार के लोग लगातार खोजबीन कर रहे थे। आसपास के गांव में भी उनकी तलाश की गई। आज सुबह उनकी लाश नहर के पास ग्रामीणों ने देखी। परिजन का कहना है कि रामाशीष यादव मजदूरी करते थे। घटना होलया छोटकी नहर की है। ग्रामीणों ने नहर से निकाला शव नहर में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान रामाशीष यादव के रूप में की। घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुखिया आमोद चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण घटना की सूचना मिलने के बाद नवीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवश्यक पूछताछ और प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *