तिलक वर्मा ने T20I में पार किया बड़ा माइलस्टोन, अब निशाने पर विराट-रोहित के रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने T20I में पार किया बड़ा माइलस्टोन, अब निशाने पर विराट-रोहित के रिकॉर्ड

Tilak Varma T20I Record: भारतीय टीम ने रविवार को इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 रनों से करीबी जीत दर्ज की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम के सामने 224 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन, वेस्‍टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी। इस मैच में तिलक वर्मा ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के दो अहम कैच पकड़ते हुए इतिहास रच दिया। वह अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके निशाने रोहित-विराट जैसे दिग्‍गजों के रिकॉर्ड हैं।

तिलक के निशाने पर अब रोहित-विराट समेत चार दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर अपने 50 कैच पूरे कर लिए हैं। वह इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं। अब तिलक से आगे विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा हैं। भारत के लिए सबसे ज्‍यादा कैच का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास ले चुके रोहित के नाम दर्ज हैं, उन्‍होंने अपने टी20 करियर में 65 कैच लिए। वहीं, हार्दिक पंड्या ने 64, सूर्यकुमार ने 58 और कोहली ने 54 कैच लिए हैं। उम्‍मीद है कि तिलक वर्मा जल्‍द ही इन सभी दिग्‍गजों को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी करियर मैच पारियां कैच एक पारी में सर्वाधिक कैच कैच/पारी
1 रोहित शर्मा 2007–2024 159 159 65 3 0.408
2 हार्दिक पंड्या 2016–2026 138 137 64 3 0.467
3 सूर्यकुमार यादव 2021–2026 113 111 58 3 0.522
4 विराट कोहली 2010–2024 125 124 54 3 0.435
5 तिलक वर्मा 2023–2026 68 66 50 3 0.757
6 अक्षर पटेल 2015–2026 110 106 44 2 0.415
7 सुरेश रैना 2006–2018 78 78 42 3 0.538
8 रिंकू सिंह 2023–2026 48 47 40 4 0.851
9 रवींद्र जडेजा 2009–2024 74 74 28 3 0.378
10 शिवम दुबे 2019–2026 81 77 27 2 0.350

दुनिया के सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने वाले प्‍लेयर्स की सूची में 30वें पायदान पर

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कैच लेने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 140 मैचों की 139 पारियों में 86 कैच पकड़े हैं। वहीं इस लिस्‍ट में रोहित शर्मा 65 कैच के साथ 13वें स्‍थान पर हैं। जबकि तिलक वर्मा 50 कैच के साथ 30वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश करियर मैच पारियां कैच एक पारी में सर्वाधिक कैच कैच/पारी
1 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 2010–2026 140 139 86 4 0.618
2 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 2010–2026 155 155 83 3 0.535
3 एस. मुनियांडी मलेशिया 2019–2026 129 127 80 3 0.629
4 गैरेथ डेलानी डॉकरेल आयरलैंड 2010–2026 159 156 77 3 0.493
5 मुहम्मद वसीम यूएई 2021–2026 99 99 76 3 0.767
6 आर.आर. पटेल केन्या 2008–2026 108 108 71 3 0.657
7 मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 2009–2022 122 121 68 3 0.561
8 बाबर आजम पाकिस्तान 2016–2026 145 144 68 3 0.472
9 रयान बर्ल जिम्बाब्वे 2018–2026 129 127 67 3 0.527
10 हैरी टेक्टर आयरलैंड 2019–2026 100 100 66 4 0.660
11 निजाकत खान हांगकांग 2014–2026 131 129 66 3 0.511
12 टिम साउदी न्यूजीलैंड 2008–2024 126 124 65 2 0.524
13 रोहित शर्मा भारत 2007–2024 159 159 65 3 0.408
14 हार्दिक पंड्या भारत 2016–2026 138 137 64 3 0.467
30 तिलक वर्मा भारत 2023–2026 68 66 50 3 0.757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *