पश्चिमी सिंहभूम के तितलीघाट में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय सचिन हांसदा की मौत हो गई। उसका दोस्त सामू चातोम्बा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों की मदद से दोनों को किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को सचिन ने दम तोड़ दिया। सामू चातोम्बा का इलाज अभी जारी है। मृतक के बड़े भाई शिवनाथ हांसदा ने बताया कि सचिन सलाई गांव का था और न्यू कैंप मेघाहातुबुरु में रहता था। रविवार को वह दोस्त सामू के साथ अपने पैतृक गांव सलाई गया था। शाम को दोनों बाइक से सलाई से किरीबुरू लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। शिवनाथ हांसदा के मुताबिक, सचिन इलेक्ट्रिकल अप्रेंटिस का प्रशिक्षण ले रहा था और नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है। छोटानागरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पश्चिमी सिंहभूम के तितलीघाट में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय सचिन हांसदा की मौत हो गई। उसका दोस्त सामू चातोम्बा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों की मदद से दोनों को किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को सचिन ने दम तोड़ दिया। सामू चातोम्बा का इलाज अभी जारी है। मृतक के बड़े भाई शिवनाथ हांसदा ने बताया कि सचिन सलाई गांव का था और न्यू कैंप मेघाहातुबुरु में रहता था। रविवार को वह दोस्त सामू के साथ अपने पैतृक गांव सलाई गया था। शाम को दोनों बाइक से सलाई से किरीबुरू लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। शिवनाथ हांसदा के मुताबिक, सचिन इलेक्ट्रिकल अप्रेंटिस का प्रशिक्षण ले रहा था और नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है। छोटानागरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

