तलाक के एलान के बाद आकांक्षा चमोला ने की अपने नाम से ‘गौरव खन्ना’ हटाने की अपील? इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Akanksha Chamola Khanna Surname Amid Divorce: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। दोनों के तलाक की खबरों के बीच अब आकांक्षा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से अपने नाम में बदलाव को लेकर अपील की है, जिसके बाद लोग इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, आकांक्षा ने खुद ये साफ नहीं किया है कि उनके इस अनुरोध का तलाक से कोई संबंध है या नहीं।

इंस्टाग्राम पर नाम बदलने की अपील

आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम को टैग करते हुए अपने यूजरनेम में बदलाव से जुड़ी अपील की। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कई लोग इसे गौरव खन्ना से चल रहे तलाक के मामले से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें आकांक्षा का इंस्टाग्राम पर अब भी नाम आकांक्षा गौरव खन्ना है।

Akanksha Chamola Khanna Surname Amid Divorce
आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम अकाउंट

हालांकि, अभी तक आकांक्षा की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसमें उन्होंने कहा हो कि वह अपने नाम से ‘खन्ना’ हटाना चाहती हैं या यह कदम तलाक की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए फिलहाल इसे लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।

9 साल की शादी के बाद रिश्ते में आई दरार

आकांक्षा चमोला और अभिनेता गौरव खन्ना की शादी को करीब 9 साल हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर तब ज्यादा चर्चा शुरू हुई, जब उनके बीच तलाक की खबरें सामने आईं। आकांक्षा ने हाल ही में बताया कि उनके और गौरव के तलाक से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पर उनकी लीगल टीम काम कर रही है।

एक्ट्रेस के मुताबिक, वह पिछले करीब 18 महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं और आने वाले समय में टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर काम करने की इच्छा रखती हैं।

‘मैं बायसेक्सुअल हूं’, आकांक्षा ने कबूला सच

आकांक्षा चमोला हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में भी नजर आई थीं। शो के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए। इसी दौरान उनकी बायसेक्सुअलिटी को लेकर भी बात सामने आई, जिसे बाद में आकांक्षा ने खुद स्वीकार किया।

शो से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर झूठ क्यों बोलेंगी। उनका कहना था कि किसी सार्वजनिक मंच पर अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बात करना आसान फैसला नहीं होता और उन्होंने जो भी कहा, वह उनकी सच्चाई थी।

तलाक को लेकर बोलीं- सब कुछ असली है

आकांक्षा ने अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने किसी शो या टीआरपी के लिए अपने तलाक की बात सार्वजनिक की थी। उनका कहना था कि वह अपने और अपने पति के करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा कदम क्यों उठाएंगी।

फिलहाल आकांक्षा का इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने का अनुरोध चर्चा में है। क्या इसका संबंध गौरव खन्ना से उनके तलाक से है या यह महज सोशल मीडिया से जुड़ा सामान्य बदलाव है, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के बीच आकांक्षा की ओर से किसी स्पष्ट बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *