तरनतारन में नहर किनारे स्कूटर सवार पर दरांती से हमला:घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत; पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर तलाश में जुटी

तरनतारन में नहर किनारे स्कूटर सवार पर दरांती से हमला:घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत; पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर तलाश में जुटी

तरनतारन में एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटर सवार गुरदेव सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल गुरदेव सिंह की तरनतारन के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव बहमनीवाला निवासी गुरदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह देर शाम अपने स्कूटर पर किसी काम से गांव से निकले थे। जब वह बहमनीवाला नहर के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हमलावर ने गुरदेव सिंह के सिर, गर्दन और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किए। वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत तरनतारन के गुरु नानक देव मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सिटी पट्टी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुरदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हुए हमले के बाद अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *