तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:सिर्फ तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; हिंदी शब्द मिटाए गए

तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:सिर्फ तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; हिंदी शब्द मिटाए गए

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को हाईवे साइनबोर्ड पर हिंदी लिखने के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों अधिकारी हाईवे विभाग में सहायक अभियंता हैं। यह कार्रवाई तूतीकोरिन जिले के सत्तानकुलम-नाजरेथ स्टेट हाईवे (SH-93) पर लगाए गए नए साइनबोर्ड को लेकर हुई। तमिलनाडु की पॉलिसी के मुताबिक, साइनबोर्ड पर केवल तमिल और अंग्रेजी का इस्तेमाल होना चाहिए। अधिकारियों ने इसका उल्लंघन करते हुए कस्बों के नाम हिंदी में भी लिखवा दिए थे। सरकार को जानकारी मिलते ही साइनबोर्ड से हिंदी के शब्द मिटा दिए गए। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सरकार ने ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *