ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी ट्रांसफर के लिए नया नियम, ग्वालियर में नहीं मानें तो रुक जाएंगे RTO से जुड़े काम

ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी ट्रांसफर के लिए नया नियम, ग्वालियर में नहीं मानें तो रुक जाएंगे RTO से जुड़े काम

Gwalior news: अब ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल नंबर से लिंक कराना जरूरी होगा। लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने पर परिवहन विभाग से जुड़े कई कामों में परेशानी आ सकती है। फिलहाल एमपी के ग्वालियर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), वाहन ट्रांसफर और लाइसेंस से जुड़े अन्य कामों के लिए भी मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर जोर दिया जा रहा है।

मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं में आवेदक की पहचान सत्यापित करने में आसानी होगी। आवेदन की स्थिति, लाइसेंस संबंधी जानकारी और जरूरी सूचनाएं मोबाइल पर मिल सकेंगी। इससे गलत मोबाइल नंबर से सूचना नहीं मिलने और दूसरे व्यक्ति के नंबर का इस्तेमाल होने जैसी दिक्कतें भी स कम होंगी। भविष्य में डिजिटल स सेवाओं और सत्यापन की प्रक्रिया में भी यह नंबर महत्वपूर्ण हो सकता है।

तीन साल में जारी 35 लाख कार्ड होंगे स्मार्ट कार्ड

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जारी करीब 35 लाख डिजिटल आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस कार्डों को स्मार्ट कार्ड में बदलने का निर्णय लिया है। ऐसे में लाइसेंसधारियों के रिकॉर्ड को अपडेट रखने और मोबाइल नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ऐसे अपडेट कराएं ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर

-परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर जाएं।
-ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित
-सेवा में मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनें।
-लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
-नए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
-सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर लाइसेंस के रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगा।

मोबाइल नंबर अपडेट रहना जरूरी

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी सेवाओं में मोबाइल नंबर अपडेट रहना जरूरी है। वाहन मालिक और लाइसेंसधारी अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें, ताकि परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं और जरूरी सूचनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। मोबाइल नंबर सही होने से सत्यापन प्रक्रिया भी अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। – विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *