जमुई में डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन-भत्ता जब्त करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में की गई है। निरीक्षण के दौरान कार्रवाई यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:39 बजे की है। एसपी विश्वजीत दयाल पुलिस केंद्र, जमुई की ओर जा रहे थे, तभी कटीना मोड़ के पास उनकी नजर डायल 112 वाहन पर पड़ी। निरीक्षण के दौरान, वाहन में तैनात महिला सिपाही रेशमी कुमारी मोबाइल चलाती मिलीं। पास ही एक होटल के सामने सिपाही सुमित कुमार और चालक अशोक कुमार भी कुर्सी पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते पाए गए। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का मोबाइल में व्यस्त रहना एसपी को गंभीर लापरवाही लगी। उन्होंने इसे कर्तव्य के प्रति उदासीनता और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला आचरण बताया। इसके तुरंत बाद तीनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, महिला सिपाही रेशमी कुमारी, सिपाही सुमित कुमार और चालक अशोक कुमार का एक दिन का वेतन-भत्ता जब्त किया जाएगा। एसपी ने सभी संबंधित कर्मियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने और ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग रहने की सख्त चेतावनी दी है। लेखापाल को भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से डायल 112 के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने का स्पष्ट संदेश मिला है। जमुई में डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन-भत्ता जब्त करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में की गई है। निरीक्षण के दौरान कार्रवाई यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:39 बजे की है। एसपी विश्वजीत दयाल पुलिस केंद्र, जमुई की ओर जा रहे थे, तभी कटीना मोड़ के पास उनकी नजर डायल 112 वाहन पर पड़ी। निरीक्षण के दौरान, वाहन में तैनात महिला सिपाही रेशमी कुमारी मोबाइल चलाती मिलीं। पास ही एक होटल के सामने सिपाही सुमित कुमार और चालक अशोक कुमार भी कुर्सी पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते पाए गए। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का मोबाइल में व्यस्त रहना एसपी को गंभीर लापरवाही लगी। उन्होंने इसे कर्तव्य के प्रति उदासीनता और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला आचरण बताया। इसके तुरंत बाद तीनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, महिला सिपाही रेशमी कुमारी, सिपाही सुमित कुमार और चालक अशोक कुमार का एक दिन का वेतन-भत्ता जब्त किया जाएगा। एसपी ने सभी संबंधित कर्मियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने और ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग रहने की सख्त चेतावनी दी है। लेखापाल को भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से डायल 112 के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी बनाए रखने का स्पष्ट संदेश मिला है।

