डोंगरगांव में 58 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:बाइक से शराब ले जा रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; मोटरसाइकिल जब्त

डोंगरगांव में 58 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार:बाइक से शराब ले जा रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; मोटरसाइकिल जब्त

डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को शराब और उसे ले जाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज़ के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 14 सितंबर को डोंगरगांव पुलिस को जानकारी मिली कि कोनारी मेन रोड से एक व्यक्ति बिना नंबर की सुपर स्पेंडल बाइक से अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और कोनारी रोड पर घेराबंदी करके बाइक (क्रमांक CG 08 AX 4399) को रोका। चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रदीप देवांगन (38 वर्ष), निवासी बाजार चौक के पीछे, ग्राम अर्जुनी (थाना डोंगरगांव) बताया। तलाशी में गाड़ी पर रखे प्लास्टिक के थैले से 58 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब मिली। इसकी कुल मात्रा 10.440 बल्क लीटर है और अनुमानित कीमत 4,640 रुपए है। आरोपी शराब परिवहन और बिक्री के संबंध में कोई कागजात या लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने मौके से शराब और उसे ले जाने में इस्तेमाल सुपर स्पेंडल मोटरसाइकिल (कीमत 40,000 रुपए) को जब्त किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 44,640 रुपए है। आरोपी प्रदीप देवांगन के खिलाफ डोंगरगांव थाने में अपराध क्रमांक 281/2026, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *