डॉक्टर के घर से चुराए 3 लाख, पुराना नौकर गिरफ्तार:चोरी के पैसों से खरीदी थी कार, गाड़ी और स्कूटी जब्त

डॉक्टर के घर से चुराए 3 लाख, पुराना नौकर गिरफ्तार:चोरी के पैसों से खरीदी थी कार, गाड़ी और स्कूटी जब्त

डूंगरपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीनाथ बेंग्लोज कॉलोनी में एक महीने पहले डॉक्टर के घर से 3 लाख रुपए की चोरी की वारदात में पुलिस ने डॉक्टर के ही पुराने नौकर को गिरफ्तार कियाहै।
चोरी के रुपयों से आरोपी ने आई 20 कार खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पुत्र वेलाजी घोघरा निवासी पाल देवल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 10 सितंबर को शाम करीब 6:15 बजे वे अपने घर से अस्पताल गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी बाजार गए हुए थे। रात करीब 9 बजे घर लौटने पर कमरे में रखे बैग से 3 लाख रुपए गायब मिले। CCTV और पारंपरिक पुलिसिंग से खुला राज
मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगाले। पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पूछताछ में संदिग्ध युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। कार खरीदने के लिए चुराए थे रुपए
गिरफ्तार आरोपी कुश (25) पुत्र शंकरलाल ननोमा पहले डॉक्टर के घर पर नौकर रह चुका था। इस कारण उसे घर की चाबियों और रुपए रखने की जगह के बारे में पता था। डॉक्टर और उनके परिवार के घर पर नहीं होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।
कार खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत होने पर उसने चोरी की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *