डीएमसीएच में डांडिया नाइट, झूमे मेडिकल स्टूडेंट्स:छात्र-छात्राओं ने मिलकर सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई, पुराने शिक्षक भी हुए शामिल

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में देर रात तक ‘डीएमसी ड्रिफ्टर्स डांडिया नाइट 4.0’ का आयोजन किया गया। टीम ड्रिफ्टर्स की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुनों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। शाम 7 बजे से देर तक चले कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के स्नातक-स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जमकर थिरके।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दरभंगा मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और डीएमसीएच की पूर्व अधीक्षिका प्रो. डॉ. शीला साहू की सहभागिता रही। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ डांडिया नृत्य में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। डांडिया नाइट के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के जरिए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पढ़ाई के दबाव के बीच मनोरंजन आयोजकों के अनुसार, ‘डीएमसी ड्रिफ्टर्स डांडिया नाइट 4.0’ का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि चिकित्सा शिक्षा की व्यस्त दिनचर्या के बीच विद्यार्थियों को आपस में जुड़ने, संवाद बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना भी था। सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया टीम ड्रिफ्टर्स ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रो. डॉ. शीला साहू सहित सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया।
इस सांस्कृतिक संध्या ने यह संदेश भी दिया कि चिकित्सा शिक्षा की चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ संस्थान में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में देर रात तक ‘डीएमसी ड्रिफ्टर्स डांडिया नाइट 4.0’ का आयोजन किया गया। टीम ड्रिफ्टर्स की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुनों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। शाम 7 बजे से देर तक चले कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के स्नातक-स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जमकर थिरके।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दरभंगा मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और डीएमसीएच की पूर्व अधीक्षिका प्रो. डॉ. शीला साहू की सहभागिता रही। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ डांडिया नृत्य में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। डांडिया नाइट के दौरान छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के जरिए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पढ़ाई के दबाव के बीच मनोरंजन आयोजकों के अनुसार, ‘डीएमसी ड्रिफ्टर्स डांडिया नाइट 4.0’ का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि चिकित्सा शिक्षा की व्यस्त दिनचर्या के बीच विद्यार्थियों को आपस में जुड़ने, संवाद बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना भी था। सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया टीम ड्रिफ्टर्स ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रो. डॉ. शीला साहू सहित सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया।
इस सांस्कृतिक संध्या ने यह संदेश भी दिया कि चिकित्सा शिक्षा की चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बीच ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ संस्थान में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *