डिलीवरी के 2 दिन बाद महिला की मौत:परिजनों का हंगामा, रात में हालत बिगड़ी; डॉक्टर को करते रहे फोन

डिलीवरी के 2 दिन बाद महिला की मौत:परिजनों का हंगामा, रात में हालत बिगड़ी; डॉक्टर को करते रहे फोन

फिरोजाबाद में एडवांस हॉस्पिटल में डिलीवरी के दो दिन बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और रात के समय इलाज उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। परिजनों ने महिला की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 29 अगस्त को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था तीसफुटा गली नंबर तीन निवासी मंताशा को 29 अगस्त को डिलीवरी के लिए एडवांस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, डिलीवरी के बाद महिला की हालत सामान्य बताई गई थी। दो दिन बाद अस्पताल की ओर से महिला के लिए खून की जरूरत बताई गई। परिजनों ने तत्काल खून उपलब्ध करा दिया। रात में अचानक बिगड़ी हालत परिजनों का आरोप है कि रक्त उपलब्ध कराने के बाद आधी रात के करीब मंताशा की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की कॉल की, लेकिन बात नहीं हो पाई। परिजनों के अनुसार, महिला की हालत लगातार गंभीर होती गई। ‘अस्पताल में जिम्मेदार डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ नहीं था’ परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की हालत बिगड़ने के दौरान अस्पताल में कोई जिम्मेदार डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण महिला की हालत और बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे किसी हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी मांग की गई थी। महिला ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इन बिंदुओं पर जांच की मांग परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है। इसमें डिलीवरी के बाद महिला की नियमित निगरानी, खून चढ़ाए जाने के बाद हालत बिगड़ने पर तत्काल इलाज, रात में जिम्मेदार डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ की मौजूदगी तथा गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की व्यवस्था शामिल है। मेडिकल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज जांचने की मांग परिजनों ने अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट होगा कि महिला को समय पर इलाज मिला था या नहीं और उसकी मौत के पीछे कोई लापरवाही थी या नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *