डिंडौरी कलेक्ट्रेट तिराहे के पास बुधवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक के सामने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तान सिंह ठाकुर की बाइक (MP52CA2108) में अचानक आग लग गई। चलती बाइक से धुआं उठते ही उपाध्यक्ष ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। देखें 3 तस्वीरें… कलेक्ट्रेट तिराहे के पास बजे हुई घटना समनापुर थाना क्षेत्र के भाजी टोला निवासी तान सिंह ठाकुर ने बताया कि वह आज सुबह अपनी हीरो पैशन प्रो बाइक से डिंडौरी आ रहे थे। सुबह करीब 11:22 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचते ही बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते ही वह गाड़ी से तुरंत कूद गए जिससे वे सुरक्षित बच गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, आधे घंटे ठप रहा ट्रैफिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाइक का टायर और अन्य हिस्से कुछ ही देर में पूरी तरह जल गए। इस हादसे के चलते कलेक्ट्रेट मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


