डबवाली में स्कूली छात्रा से पड़ोसी युवक ने किया रेप:दोनों परिवारों का आना-जाना था, संपर्क में आए, आरोप-घुर में घुसा, मारपीट की

डबवाली में स्कूली छात्रा से पड़ोसी युवक ने किया रेप:दोनों परिवारों का आना-जाना था, संपर्क में आए, आरोप-घुर में घुसा, मारपीट की

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने घर में उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। करीब 6 माह से युवक नाबालिग को परेशान कर रहा था और पहले भी उसके साथ गलत काम कर चुका था। 16 वर्षीय छात्रा पढ़ती है और 20 वर्षीय युवक दिहाड़ी करता है। जानकारी के अनुसार, यह मामला डबवाली के गांव का है और दोनों लड़का और लड़की आपस में पड़ोसी है। दोनों का घर आमने-सामने है। दोनों परिवार का एक-दूसरे के घर पर आना-जाना है। करीब छह माह पहले आपस में संपर्क में आए थे और बातचीत होने लगी। युवक ने नाबालिग को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। दोनों का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है और इस घटना के बाद तकरार का माहौल हो गया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को लड़की अपने घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी युवक उनके घर में जा घुसा। इसका लड़की के घरवालों को पता चल गया और दोनों परिवार में झगड़ा होने के बाद तकरार बढ़ गई। लड़की ने सारी आपबीती अपने घरवालों को बताई और परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची। अब डबवाली पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। जानिए शिकायत में क्या बताया पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 अगस्त 2026 को पीड़िता द्वारा महिला थाना डबवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें पीड़िता द्वारा आरोपी पर 5 तारीख को उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म के आरोप लगाए। इसके बाद डबवाली की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की लीगल काउंसलिंग करवाई और मेडिकल करवाया। सुशीला देवी के नेतृत्व में की कार्रवाई इसके बाद शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुशीला देवी के नेतृत्व में उनकी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दाबिश दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी युवक से गहन पूछताछ जारी है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *