ठेकेदार पर होटल संचालक को जातिसूचक गाली देने का आरोप:दो दिन में होटल बंद करने की धमकी दी, लात-घूंसों से मारपीट की

ठेकेदार पर होटल संचालक को जातिसूचक गाली देने का आरोप:दो दिन में होटल बंद करने की धमकी दी, लात-घूंसों से मारपीट की

खैरथल के मातोर में एक होटल बंद करने को लेकर विवाद सामने आया है। होटल संचालक अजय कुमार ने एक ठेकेदार और उसके दो साथियों पर मारपीट, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने अज्जू होटल पर बैठे थे। तभी अगवानी निवासी विक्रम ठेकेदार अपने दो साथियों अशोक और बसंत के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। अजय ने बताया- विक्रम ने पिस्तौल दिखाकर दो दिन के भीतर होटल बंद करने की धमकी दी। होटल बंद न करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने विक्रम पर अवैध शराब रखने और ठेकों पर सप्लाई करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने BNS और SC/ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच किशनगढ़बास डीएसपी नेहा मीणा कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *