ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:हाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर बॉडी में 7 गोली मारी

ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:हाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर बॉडी में 7 गोली मारी

हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के नया टोला दिघी खुर्द में गुरुवार सुबह ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहदेव राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रामनरेश राय की पत्नी रेखा देवी के बयान पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ठेकेदार हत्याकांड से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… FIR के अनुसार, रेखा देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उनके पति रामनरेश राय अपनी मां कांति देवी के साथ मॉर्निंग वॉक पर घर से पोखर की ओर निकले थे। कुछ देर बाद उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि 2 मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने मुकेश राय के घर के पास रामनरेश राय का पीछा कर अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी। रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उनके गांव के सहदेव राय (पिता स्वर्गीय शीतल राय), मुकेश राय (पिता गुलजार राय) और परमजीत राय उर्फ परम राय (सहदेव राय का भांजा) ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत उनके पति की हत्या की है। हत्या का कारण पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस विवाद में रामनरेश राय को न्यायालय से डिग्री मिली थी, जिसके बाद उन्होंने उस जमीन पर नया गोडाउन बनवाया था। गोली मारने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल रेखा देवी के अनुसार, गोडाउन बनने के बाद कुछ दिन पहले मुकेश राय, सहदेव राय और अन्य ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने नामजद और अज्ञात आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार की सुबह नया टोला दिघी खुर्द में मॉर्निंग वॉक के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों के द्वारा ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे हैं इसी दौरान सामने से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आया और दोनों बाइक से एक-एक बदमाश नीचे उतरा और अंधाधुंध गोली चलाना शुरु कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया इस दौरान रामनरेश राय अपनी जान बचाकर भागते दिख रहे हैं, हालांकि दोनों बदमाश ने उनके पीछे दौड़कर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीपीओ गोपाल मंडल, सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं कई थाना अध्यक्ष एवं कई थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अलग-अलग इलाकों के साथ दूसरे जिले में पुलिस की रेड फिलहाल घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र और दूसरे जिले में छापेमारी कर रही है। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर टीम में शामिल सभी अधिकारी एवं आसपास के थाना अध्यक्षों को बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिया है। इस मामले में वैशाली SP शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। रामनरेश राय घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। रामनरेश को गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आई, जो करीब एक महीने से चल रहा था। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और FSL टीम ने भी जांच की है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के नया टोला दिघी खुर्द में गुरुवार सुबह ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहदेव राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रामनरेश राय की पत्नी रेखा देवी के बयान पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ठेकेदार हत्याकांड से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… FIR के अनुसार, रेखा देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उनके पति रामनरेश राय अपनी मां कांति देवी के साथ मॉर्निंग वॉक पर घर से पोखर की ओर निकले थे। कुछ देर बाद उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि 2 मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने मुकेश राय के घर के पास रामनरेश राय का पीछा कर अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी। रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उनके गांव के सहदेव राय (पिता स्वर्गीय शीतल राय), मुकेश राय (पिता गुलजार राय) और परमजीत राय उर्फ परम राय (सहदेव राय का भांजा) ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत उनके पति की हत्या की है। हत्या का कारण पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस विवाद में रामनरेश राय को न्यायालय से डिग्री मिली थी, जिसके बाद उन्होंने उस जमीन पर नया गोडाउन बनवाया था। गोली मारने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल रेखा देवी के अनुसार, गोडाउन बनने के बाद कुछ दिन पहले मुकेश राय, सहदेव राय और अन्य ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने नामजद और अज्ञात आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार की सुबह नया टोला दिघी खुर्द में मॉर्निंग वॉक के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों के द्वारा ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे हैं इसी दौरान सामने से दो बाइक पर सवार चार बदमाश आया और दोनों बाइक से एक-एक बदमाश नीचे उतरा और अंधाधुंध गोली चलाना शुरु कर दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया इस दौरान रामनरेश राय अपनी जान बचाकर भागते दिख रहे हैं, हालांकि दोनों बदमाश ने उनके पीछे दौड़कर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीपीओ गोपाल मंडल, सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं कई थाना अध्यक्ष एवं कई थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अलग-अलग इलाकों के साथ दूसरे जिले में पुलिस की रेड फिलहाल घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र और दूसरे जिले में छापेमारी कर रही है। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर टीम में शामिल सभी अधिकारी एवं आसपास के थाना अध्यक्षों को बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिया है। इस मामले में वैशाली SP शुभांक मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। रामनरेश राय घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। रामनरेश को गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आई, जो करीब एक महीने से चल रहा था। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और FSL टीम ने भी जांच की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *