ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों के लोग लात-घूंसे से मारा, दो हिरासत में

ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने पर दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों के लोग लात-घूंसे से मारा, दो हिरासत में

अमरोहा के डिडौली कस्बे में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना सोमवार शाम की है। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया गया कि डिडौली अड्डे पर एक होटल की ट्रैक्टर-ट्रॉली निकल रही थी। इसी दौरान रास्ता देने को लेकर बाइक सवारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दो लोगों को हिरासत में लिया डिडौली निवासी राशिद पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डिडौली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *