गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सब्जियों से लदी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नाजुक हालत में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना हथुआ थाना क्षेत्र की है। घायलों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के मिरअलीपुर गांव निवासी साजिद राजा और मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। साजिद राजा समीउल्लाह अहमद के बेटे हैं, जबकि मोहम्मद इरफान शहजान के बेटे हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खीरा और टमाटर लादकर मंडी में जा रहे थे बेचने बताया जा रहा है कि साजिद राजा और मोहम्मद इरफान रोज की तरह अपनी पिकअप गाड़ी में खीरा और टमाटर लादकर मैरवा मंडी बेचने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप हथुआ मुख्य मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दोनों व्यापारी पिकअप के अंदर दबे दुर्घटना के बाद दोनों व्यापारी पलटी हुई पिकअप के अंदर ही दब गए और मदद के लिए पुकारने लगे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने जल्दी से काफी कोशिश के बाद दोनों घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और तुरंत हथुआ पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर का पता लगाने में जुटी है। गोपालगंज में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सब्जियों से लदी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नाजुक हालत में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना हथुआ थाना क्षेत्र की है। घायलों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के मिरअलीपुर गांव निवासी साजिद राजा और मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है। साजिद राजा समीउल्लाह अहमद के बेटे हैं, जबकि मोहम्मद इरफान शहजान के बेटे हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खीरा और टमाटर लादकर मंडी में जा रहे थे बेचने बताया जा रहा है कि साजिद राजा और मोहम्मद इरफान रोज की तरह अपनी पिकअप गाड़ी में खीरा और टमाटर लादकर मैरवा मंडी बेचने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप हथुआ मुख्य मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दोनों व्यापारी पिकअप के अंदर दबे दुर्घटना के बाद दोनों व्यापारी पलटी हुई पिकअप के अंदर ही दब गए और मदद के लिए पुकारने लगे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने जल्दी से काफी कोशिश के बाद दोनों घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और तुरंत हथुआ पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर का पता लगाने में जुटी है।

